Contents
अटल पेंशन योजना क्या है ?
यह एक ऐसी योजना है जिससे बुढ़ापे में बुजुर्गों की आर्थिक सहायक सिद्ध होती है | अटल पेंशन योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी ने 1 जून 2015 को कि |
इस योजना के अंतर्गत वृद्ध व्यक्तियों को जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक हो ऐसे लाभार्थियों को केंद्र सरकार के द्वारा एक हजार रुपए से लेकर ₹5000 तक की राशि पेंशन के रूप में प्रतिमाह सरकार देती है |
अटल पेंशन योजना का उद्देश्य :
- इस योजना का मुख्य उद्देश्य है की व्यक्ति 60 साल के बाद किसी के सामने हाथ ना फैलाएं इसलिए सरकार वृद्ध पेंशन देती है |
- यह योजना मुख्य रूप से असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले गरीब लोगों को रिटायर होने के बाद भी रेगुलर इनकम पाने में मदद मिलती रहे इसीलिए इस योजना की शुरुआत की गई |
- इसमें इन्वेस्ट करने पर हर महीने ₹5000 तक पेंशन के रूप में मिलता है यदि आप शादीशुदा हैं तो आप पति-पत्नी दोनों के नाम पर ₹10000 का लाभ भी उठा सकते हैं |
- अटल पेंशन योजना एक सुरक्षित योजना है इसमें आपके द्वारा किए गए निवेश पर निर्भर करता है कि आपको कितना रुपया प्रतिमाह पेंशन के रूप में मिलेगा |
- इस योजना के तहत कम से कम 1 हजार, 2 हजार, 3 हजार, 4 हजार तथा अधिकतम 5 हजार तक मिलेगा इसके लिए आपको रजिस्ट्रेशन कराना होगा |
- रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आपके पास सेविंग बैंक अकाउंट,आधार नंबर तथा एक मोबाइल नंबर होना जरूरी है इसके बाद ही आप का रजिस्ट्रेशन हो सकता है |
अटल पेंशन योजना का लाभ कौन उठा सकता है ?
- यह योजना पहले असंगठित क्षेत्र के लोगों के लिए जो गरीब वर्ग के लोग है विशेषता थी परंतु अब केंद्र सरकार ने इस योजना का लाभ हर किसी के लिए कर दिया है |
- इस योजना का लाभ कोई भी व्यक्ति जिसकी उम्र 18 से 40 वर्ष तक है वह भी आवेदन कर सकता है |
- इस योजना के तहत आप पंजीकरण जितना जल्दी कराएंगे आपके लिए उतना ही अधिक फायदेमंद होगा |
- यदि कोई व्यक्ति 18 साल की उम्र में इस योजना के तहत जुड़ता है तो आने वाले वक्त में अर्थात 60 साल की उम्र पूरी होने पर उसे पेंशन के रूप में ₹5000 मासिक मिलेगा इसके लिए आपको बस ₹210 प्रति माह जमा कराने होंगे |
10000 पेंशन के रूप में कैसे पाएं ?
₹10000 प्रतिमाह पेंशन के रूप में लाभ पाने के लिए 39 साल से कम उम्र के पति-पत्नी अलग-अलग इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या फिर पति-पत्नी जिनकी उम्र 30 साल या इससे कम है अपने-अपने अटल पेंशन योजना अकाउंट में हर महीने ₹577 जमा कर सकते हैं |
यदि पति पत्नी की उम्र 35 साल है तो हर महीने ₹902 अपने अपने अकाउंट में जमा कर सकते हैं |
उसके बाद उन्हें ₹10000 प्रति माह पेंशन के रूप में मिलेगा यदि पति या पत्नी में से किसी की भी मृत्यु हो जाती है |
तो सरकार की ओर से उसके पार्टनर को 8.5 लाख सहायता राशि मिलेगी साथ ही आजीवन पेंशन भी मिलेगी अटल पेंशन योजना के तहत।
मृत्यु होने पर निकासी कैसे करें (60 वर्ष से पहले) ?
60 साल से पहले मृत्यु होने पर इस दशा में आवेदक द्वारा जिस बैंक में रजिस्ट्रेशन करवाया गया था | उसी बैंक शाखा में विधिवत भरा हुआ अटल पेंशन योजना क्लोजर फॉर्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बैंक में जाकर जमा कराना पड़ेगा |
इसके बाद वैकं द्वारा अन्य औपचारिकता पूरी कार्यवाही की जाएगी दावा (क्लेम फॉर्म) बैंक से भी ले सकते हैं या ऑनलाइन भी डाउनलोड कर सकते हैं |
मृत्यु होने पर निकासी कैसे करें ? (60 वर्ष के बाद) आवेदक की मृत्यु 60 वर्ष के बाद होती है तो पेंशन संबंधित व्यक्ति पति या पत्नी को दी जाएगी |
लेकिन पति पत्नी की भी मृत्यु हो जाती है तो इसके बाद घोषित नामित व्यक्ति को आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद इसका भुगतान कर दिया जाएगा |
अटल पेंशन योजना को बंद करें ?
इस योजना को आप समय पूरा होने से पहले भी बंद करा सकते हैं यदि आपने अटल पेंशन योजना शुरु करवा रखा है तो हर महीने आपके खाते से इस योजना के लिए रुपए कट जाते होंगे।
यदि आप चाहते हैं कि आपके खाते से हर महीने कटने वाली राशि ना कटे अर्थात अटल पेंशन योजना बंद हो जाए |
तो इसके लिए आपको अपने बैंक या बीमा कंपनी जाना होगा जहां से आपने इस योजना को शुरू करवाया था वहां जाकर ए पी वाई क्लोजर फॉर्म भरकर वही जमा कर दें उसके बाद 10 से 15 दिन के अंदर आपके द्वारा जमा किया हुए रुपये आप के बैंक खाते में आ जाएगे।
अटल पेंशन योजना की पात्रता :
इस योजना हेतु कम से कम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु 40 वर्ष इसके तहत कोई भी भारतीय नागरिक जो इसके बीच में आता है वह इस योजना के लिए पात्र है |
इस योजना की परिपक्वता अर्थात समय पूरा 60 वर्ष के बाद ही होगा आपको 60 वर्ष तक प्रतिमाह प्रीमियर राशि इस योजना के लिए देनी होगी उसके बाद ही आप को सरकार की ओर से 1000 से ₹5000 तक की पेंशन दी जाएगी।
Atal Pension Yojana Chart 2022 :
AGE | YEARS | Rs 1000 Pension per Month | Rs 2000 Pension per Month | Rs 3000 Pension per Month | Rs 4000 Pension per Month | Rs 5000 Pension per Month |
18 | 42 | 42 | 84 | 126 | 168 | 210 |
19 | 41 | 46 | 92 | 138 | 183 | 228 |
20 | 40 | 50 | 100 | 150 | 198 | 248 |
21 | 39 | 54 | 108 | 162 | 215 | 269 |
22 | 38 | 59 | 117 | 177 | 234 | 292 |
23 | 37 | 64 | 127 | 192 | 254 | 318 |
24 | 36 | 70 | 139 | 208 | 277 | 346 |
25 | 35 | 76 | 151 | 226 | 301 | 376 |
26 | 34 | 82 | 164 | 246 | 327 | 409 |
27 | 33 | 90 | 178 | 268 | 356 | 446 |
28 | 32 | 97 | 194 | 292 | 388 | 485 |
29 | 31 | 106 | 212 | 318 | 423 | 529 |
30 | 30 | 116 | 231 | 347 | 462 | 577 |
31 | 29 | 126 | 252 | 379 | 504 | 630 |
32 | 28 | 138 | 276 | 414 | 551 | 689 |
33 | 27 | 151 | 302 | 453 | 602 | 752 |
34 | 26 | 165 | 330 | 495 | 659 | 824 |
35 | 25 | 181 | 362 | 543 | 722 | 902 |
36 | 24 | 198 | 396 | 594 | 792 | 990 |
37 | 23 | 218 | 436 | 654 | 870 | 1087 |
38 | 22 | 240 | 480 | 720 | 957 | 1196 |
39 | 21 | 264 | 528 | 792 | 1054 | 1318 |
और पढ़े :