Contents
बिहार फ्री लैपटॉप योजना क्या है ?
Bihar Free Laptop Yojana बिहार सरकार ने राज्य के मेधावी छात्राओं को 10वीं एवं 12वीं कक्षा अच्छे अंको से पास कर चुके हैं और कुशल युवा प्रशिक्षण में प्रवेश ले चुके हैं उन्हें बिहार सरकार द्वारा फ्री में लैपटॉप दे रही है | यदि आप भी इस Free Laptop Yojana Bihar का लाभ लेना चाहते हैं तो इस आर्टिकल (लेख) को ध्यानपूर्वक पढ़ें इसमें पूरी प्रक्रिया विस्तार से बताई गई है |
- Bihar Scholarship 2022 Apply Online, Check Status, Eligibility & Last Date
- बिहार बेरोजगारी भत्ता 2022 | ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, स्टेटस चेक, Registation form
- मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2022 | ऑनलाइन आवेदन
Bihar Free Laptop Yojana 2022
योजना का नाम | बिहार फ्री लैपटॉप योजना |
किसने आरंभ की | बिहार सरकार ने |
कौन कौन लाभार्थी होंगे | बिहार के छात्र-छात्राएं |
योजना का उद्देश्य | लैपटॉप खरीदने के लिए विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता मुहैया कराना |
आधिकारिक वेबसाइट | https://www.7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in |
कब लांच की गई है | 2022 |
आवेदन का प्रकार | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
बिहार फ्री लैपटॉप योजना 2022 का उद्देश्य
Bihar Free Laptop Yojana का मुख्य उद्देश्य राज्य के होनहार मेघावी छात्रों को सरकारी प्रोत्साहन देकर उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरित करना | इसलिए सरकार उन छात्रों को लैपटॉप खरीदने हेतु ₹25,000 की आर्थिक राशि प्रदान कर रही है | छात्रों को 25,000 की धनराशि के साथ-साथ प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा |
बिहार फ्री लैपटॉप योजना 2022 का लक्ष्य
बिहार में शिक्षा के गिरते स्तर को देखते हुए तथा दिन प्रति दिन बेरोजगारी की समस्या बढ़ती जा रही है इसे देखते हुए बिहार सरकार ने अपने सभी कौशल युवा प्रोग्राम कोर्स को प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों के लिए Bihar Free Laptop Yojana 2022 को लांच कर दिया है |
इस योजना के मदद से हमारे उन सभी युवाओं की मदद होगी जो सफलतापूर्वक कौशल युवा प्रोग्राम को पास कर लेते हैं ताकि उन्हें जानकारी और ज्ञान प्राप्त हो सके |
Bihar Free Laptop Yojana Eligibility
इस योजना के तहत बिहार के उन सभी विद्यार्थियों को फ्री लैपटॉप प्रदान किया जाएगा जो दसवीं और बारहवीं उत्तीर्ण करने के बाद कुशल युवा प्रशिक्षण में एडमिशन ले लिया हो |
- Bihar Free Laptop Yojana का लाभ लेने वाले आवेदक बिहार राज्य के स्थाई नागरिक होने चाहिए |
- छात्र द्वारा मध्यमिक शिक्षा बोर्ड बिहार के माध्यम से 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण की होनी चाहिए |
- इस योजना के लिए अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं को न्यूनतम 75% अंक प्राप्त करना होगा एवं सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं को न्यूनतम 85% अंक प्राप्त करना होगा |
- केवल सरकारी स्कूलों से शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा |
- Free Laptop Yojana Bihar के लिए बीपीएल परिवार के छात्र ही पात्र होंगे | जिनके परिवार की वार्षिक आय 6 लाख रुपए से कम होनी चाहिए |
- ताजा आंकड़ों के अनुसार बिहार में लगभग 30,00,000 विद्यार्थियों का बिहार फ्री लैपटॉप योजना के लिए रजिस्ट्रेशन 2022 के तहत आ चुकी है |
बिहार फ्री लैपटॉप योजना के लिए दस्तावेज
जैसा कि आपको पता है इस योजना के लिए विद्यार्थियों को 10वीं एवं 12वीं पास होना जरूरी है | इसके लिए सरकार की ओर से कुछ जरूरी दस्तावेज मांगे गए हैं जो निम्नलिखित है :
- 10वीं एवं 12वीं की मार्कशीट
- आवेदक का आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आवेदक का निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
बिहार फ्री लैपटॉप योजना कैसे मिलेगा
जैसा कि इस लेख में ऊपर बता दिया गया है इसके लिए विद्यार्थियों को कुशल युवा प्रोग्राम की ट्रेनिंग के लिए नामांकन कराना होगा |
Bihar Free Laptop Yojana 2022 Offline Registration
- सबसे पहले आपको अपने जिले के District Registration and Counselling Centre (DRCC) कार्यालय में जाना होगा |
- वहां से आपको इस योजना से संबंधित आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा |
- प्राप्त आवेदन फॉर्म को ध्यान पूर्वक भरना है |
- फॉर्म भरने के बाद मांगी गई सभी दस्तावेजों की छाया प्रतियां को फार्म के साथ अटैच करना होगा |
- इसके बाद अंत में आपको इस आवेदन फॉर्म को संबंधित दस्तावेजों की छाया प्रति के साथ उसी कार्यालय में जाकर फार्म को जमा करना होगा |
- इस प्रकार से आप बिहार फ्री लैपटॉप योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं |
- बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड 2022 : Online Apply, Student Credit Card
- (PMSS)प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना 2022 | PM Scholarship ऑनलाइन आवेदन
- प्रधानमंत्री अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना 2022 | ऑनलाइन आवेदन, minority scholarship scheme
Bihar Free Laptop Yojana 2022 Online Registration
Bihar Free Laptop Yojana 2022 का लाभ के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया बेहद ही आसान है | इसके लिए सबसे पहले आपको बिहार फ्री लैपटॉप योजना की अधिकारिक वेबसाइट…. पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा |
इसकी पूरी प्रक्रिया इस प्रकार है :
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज पर new application registration पर क्लिक करें |
- अब क्लिक करने के बाद आपके सामने इसका रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा |
- अब रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलने के बाद इस फॉर्म को ध्यानपूर्वक पढ़कर सही-सही भरें |
- सही-सही भरने के बाद अंत में सबमिट के विकल्प पर क्लिक करके लॉगइन आईडी और पासवर्ड आदि प्राप्त कर लें |
- अब आप सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करने के बाद एक बार पोर्टल में लॉगइन करना होगा |
- होटल में लॉग इन करने के बाद आपके सामने स्क्रीन पर इसका आवेदन फॉर्म खुल जाएगा जिसे ध्यानपूर्वक पढ़कर भरना है |
- उसके बाद मांगी गई सभी दस्तावेजों को स्कैन करके आपको अपलोड करना है |
- उसके बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करके अपने आवेदन फॉर्म को जमा कर दें बाद में इसकी रसीद प्राप्त कर ले |
- इस प्रकार आपका बिहार फ्री लैपटॉप योजना का रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा |
पोर्टल पर लॉगइन करने की पूरी प्रक्रिया
- इसके लिए सबसे पहले आपको Bihar Free Laptop Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
- उसके बाद आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा जहां आपको एप्लीकेशन स्टेटस के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको सर्च कैटेगरी का चयन करना होगा |
- चयन करने के बाद आपको अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी या फिर आधार नंबर, डेट ऑफ बर्थ तथा कैप्चा कोड सही सही दर्ज करना होगा |
- उसके बाद सबमिट कर के बटन पर क्लिक करें |
- सबमिट करने के बाद आप अपनी स्टेटस देख सकते हैं |
DRCC लॉगिन करने की पूरी प्रक्रिया
- DRCC लॉगिन करने के लिए सबसे पहले आपको Bihar Free Laptop Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
- उसके बाद आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा |
- होम पेज खुलने के बाद आपको DRCC login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- लॉगइन करने के बाद आपके स्क्रीन पर एक नया पेज खुल कर आएगा |
- इस पेज पर आपको अपने लॉगइन क्रैडेंशियल्स दर्ज करनी है |
- उसके बाद आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना है |
- उसके बाद DRCC LOGIN हो जाएगा |