Contents
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना क्या है ?
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वर्ष 2019 में Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana की शुरुआत की | दिल्ली में रह रहे वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा तो करना चाहते हैं परंतु आर्थिक स्थिति सही नहीं होने के कारण वे तीर्थ यात्रा नहीं कर पाते उन्हीं समस्याओं को दूर करने के लिए Varisth Nagrik Tirth Yatra Yojana की शुरुआत की गई है |
इसके माध्यम से दिल्ली में रह रहे 60 वर्ष या 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को निशुल्क तीर्थ यात्रा करवाई जाएगी | सरकार द्वारा बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा पर ले जाने की व्यवस्था धार्मिक स्थलों में दर्शन, यात्रा के दौरान रहना, खाना-पीना का सारा खर्चा दिल्ली सरकार खुद उठाएगी |
जो तीर्थ यात्रा पर एक नागरिक जाना चाहते हैं वह दिल्ली ई- डिस्टिक पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट edistrict.delhigovt.nic.in पर साइबर कैफे या घर बैठे ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर यात्रा पर जाने की तमन्ना को पूरा कर सकते हैं, इस योजना से 13 तीर्थ स्थलों का दर्शन बुजुर्ग कर सकेंगे |
- (PMJJBY)प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना 2022 Claim Form : Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana
- (PMSBY)प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना 2022 ऑनलाइन क्लेम फॉर्म : Suraksha Bima Yojana
- PMJAY आयुष्मान भारत योजना 2022 | (ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ) Ayushman Bharat Yojana
Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana 2022
योजना | मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना |
किसने शुरू की | दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल |
लाभार्थी | दिल्ली के वरिष्ठ नागरिक |
ऑफिसियल वेबसाइट | edistrict.delhigovt.nic.in |
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा के दौरान मिलने वाली सुविधाएं क्या है
Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana के दौरान मिलने वाली सुविधाएं के अनुसार चुने गए सभी तीर्थयात्री को उसके निर्धारित स्थान से वाहन स्टेशन से पिकअप के लिए बस के साथ-साथ तीर्थ स्थल में घुमाने, रहने के लिए जगह और खाना की पूरी व्यवस्था सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी |
इस योजना के तहत आवेदन करने वाले वरिष्ठ नागरिक अपने साथ सहायक के तौर पर परिवार के एक व्यक्ति को अपने साथ ले जाने की सुविधा प्रदान की गई है। जिससे वह व्यक्ति अपने बुजुर्ग का ख्याल रख सकें |
इस योजना के माध्यम से दिल्ली सरकार 77,000 बुजुर्गों को प्रत्येक वर्ष मुफ्त यात्रा करवाने की तैयारी कर रही है | Varisth Nagrik Tirth Yatra Yojana में चुने गए बुजुर्ग को ₹1,00,000 का इंश्योरेंस कवर सरकार द्वारा किया जाता है |
दिल्ली के 70 विधानसभा सीटों में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा के तहत हर विधानसभा क्षेत्र से 1100 लोगों को लाभ मिलेगा इस योजना में वरिष्ठ नागरिकों का चुनाव लकी ड्रा के माध्यम से किया जाता है |
योजना के तहत कहां-कहां यात्री को तीर्थ स्थल में यात्रा करवाई जाएगी
दिल्ली में आर्थिक रूप से कमजोर बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा करवाने के लिए Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana शुरू की गई है | इसके माध्यम से बुजुर्गों को विभिन्न तीर्थ स्थलों जैसे:- तिरुपति, जगन्नाथ , रामेश्वरम, मथुरा, हरिद्वार, शिरडी, अयोध्या आदि जगहों पर ले जाया जाएगा |
सरकार द्वारा अयोध्या को तीर्थ स्थल में कुछ समय पहले ही शामिल किया गया है | इस योजना में पहले तीर्थ यात्री यात्रा के लिए 3 दिसंबर 2021 में का 1100 वरिष्ठ नागरिकों को अयोध्या की यात्रा के लिए तीर्थ पर भेजा गया था |
कोविड के कारण इस Varisth Nagrik Tirth Yatra Yojana को 2 साल के लिए बंद कर दिया गया था | कोविड में सुधार की स्थिति को देखते हुए फिर से शुरुआत कर दिसंबर 2021 से लेकर फरवरी 2022 तक की तीर्थ यात्राओं की सूची को तैयार किया गया है | इस योजना में वरिष्ठ नागरिकों को 13 तीर्थ स्थलों की यात्रा करवाई जाएगी |
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के ट्रैवल पैकेज क्या हैं
- दिल्ली-मथुरा -वृंदावन -आगरा- फतेहपुर सीकरी -दिल्ली = 5 दिन
- दिल्ली -हरिद्वार- ऋषिकेश -नीलकंठ- दिल्ली = 4 दिन
- दिल्ली -अजमेर -पुष्कर- नाथद्वारा- हल्दीघाटी -उदयपुर -दिल्ली = 6 दिन
- दिल्ली -अमृतसर – बाघा बॉर्डर- आनंदपुर साहिब दिल्ली= 4 दिन
- दिल्ली -वैष्णो देवी – जम्मू कश्मीर =5 दिन
- दिल्ली -रामेश्वरम – मदुरै – दिल्ली = 8 दिन
- दिल्ली – तिरुपति बालाजी – दिल्ली = 7 दिन
- दिल्ली – द्वारकाधीश- नागेश्वर- सोमनाथ – दिल्ली = 6 दिन
- दिल्ली – जगन्नाथ पुरी – कोणार्क – दिल्ली =7 दिन
- दिल्ली – शिरडी – सनी शिंगलापुर – त्रियंबकेश्वर -दिल्ली = 5 दिन
- दिल्ली- उज्जैन -ओंकारेश्वर -दिल्ली =6 दिन
- दिल्ली – बोधगया – सारनाथ – दिल्ली = 6 दिन
- दिल्ली – अयोध्या – दिल्ली = 4 दिन
दिल्ली तीर्थयात्री योजना के 2021-22 के बजट क्या है
Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana के माध्यम से दिल्ली सरकार राज्य के बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा पर भेजने का आयोजन करती है जो वृद्धावस्था में धार्मिक स्थल जाना चाहते हैं परंतु वित्तीय समस्या के कारण तीर्थ स्थल के दर्शन के लिए नहीं जा पाते हैं |
ऐसे नागरिकों को तीर्थ यात्रा पर जाने का अवसर प्रदान होगा | दिल्ली के मुख्यमंत्री के द्वारा वित्तीय वर्ष 2021 -22 में 69 करोड रुपया का बजट घोषणा की गई है | जिससे तीर्थ यात्रा पर लगने वाला खर्च सरकार खुद उठाएगी |
दिल्ली तीर्थ यात्रा योजना में नया अपडेट क्या है
Delhi Tirth Yatra Yojana में 26 नवंबर 2021 को आई रिपोर्ट के अनुसार इस योजना में शामिल तीर्थ स्थल अयोध्या के बाद करतारपुर साहिब को भी शामिल किया गया है | 5 जनवरी 2022 को पहले एवं 7 जनवरी 2022 को दूसरे बैच के तीर्थयात्री की घोषणा की गई थी |
जिसके लिए एक ग्यारह ट्रेन रवाना होने वाले थे, लेकिन कोरोना के बढ़ते हालातों को देखते हुए तीर्थ यात्रा को बीच में ही डाल दिया गया। इसकी जानकारी तीर्थ यात्रा विकास समिति के अध्यक्ष कमल बंसल द्वारा दी गई |
दिल्ली मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का पात्रता क्या है
अगर आप भी इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो उसके लिए पात्रता जानना जरूरी है जो नीचे दिए गए हैं :
- आवेदक दिल्ली का मूल निवासी होना चाहिए |
- Delhi Tirth Yatra Yojana में आवेदन करने वाले बुजुर्गों की उम्र 60 वर्ष या इससे ऊपर होना चाहिए |
- कोई भी बुजुर्ग जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, चाहे वह कोई भी वर्ग से हो वह इस योजना में आवेदन कर सकते हैं |
- आवेदक योजना में वरिष्ठ नागरिक के साथ 18 वर्षीय इससे ऊपर के उम्र के व्यक्ति को अपने साथ ले जा सकते हैं |
- अगर आवेदन करने वाले की उम्र 71 साल हैं या इससे ऊपर है तो वह 21 साल तक के सहायक व्यक्ति को अपने साथ ले जाने की अनुमति होगी |
- आवेदन करने वाले बुजुर्गों की सालाना आय ₹3,00,000 (तीन लाख) से अधिक नहीं होना चाहिए |
- Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana में कोई भी सरकारी विभाग के अवसर, कर्मचारी भाग नहीं ले सकेंगे |
- इस योजना में आवेदन करने वाले बुजुर्गों के पास आवश्यक दस्तावेज जरूर होना चाहिए |
दिल्ली तीर्थ यात्री योजना में लगने वाले दस्तावेज क्या हैं
- वोटर आईडी कार्ड
- आधार कार्ड
- मेडिकल प्रमाणपत्र
- बैंक अकाउंट पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- (APY CHART) अटल पेंशन योजना 2022 | ऑनलाइन आवेदन , APY Scheme
- एक परिवार एक नौकरी योजना 2022 | Ek Parivar Ek Naukri Yojana Apply Online
- जन समर्थ पोर्टल 2022 | Jan Samarth Portal Registration Online
Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana Delhi Online Registration
Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana में आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए प्रोसेस को फॉलो करें :
- सबसे पहले आपको Delhi Tirth Yatra Yojana की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा |
- उसके बाद सामने व्यवसायिक का होम पेज पर “registration in e-district Delhi” के ऑप्शन में जाकर new user क्लिक करें |
- उसके बाद आप आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड चुने और उसमें उसका नंबर डालें |
- उसके बाद “click to continue” के ऑप्शन पर क्लिक करें |
- उसके बाद सामने एक फॉर्म खुल जाएगा |
- उसके बाद पंजीकरण फॉर्म आ जाएगा उसमें पूछी गई सभी जानकारी को सही-सही भरनी है और जरूरी डॉक्यूमेंट की स्क्रैन की गई फोटो अपलोड करनी है |
- भरने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म को सबमिट करें और अपना रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड याद रखें |
- अब वेबसाइट पर लॉगिन कर Tirth Yatra Yojana के लिए अप्लाई करें |
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना एप्लीकेशन का स्टेटस कैसे चेक करें
- सबसे पहले आपको Delhi Tirth Yatra Yojana की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा |
- उसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा होम पेज पर सर्विस सेक्शन में जाकर “Track your Application” के ऑप्शन पर क्लिक करें |
- उसके बाद उसमें “Revenue Department” डिपार्टमेंट का नाम चुने |
- उसके बाद Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana को चुनें |
- चुनने के बाद आप उसमें से एप्लीकेशन नंबर और आवेदक का नाम डालें |
- उसके बाद सामने दिख रहा कैप्चा कोड को भरें |
- उसके बाद सर्च के बटन पर क्लिक करें आपका एप्लीकेशन स्टेटस आपको स्क्रीन पर दिखाई देगा |
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के नियम व शर्तें क्या हैं
- अगर सरकार को यह पता चलता है कि आवेदन कर्ता पति-पत्नी ने कभी इस Varisth Nagrik Tirth Yatra Yojana का लाभ लिया हो तो उसे यात्रा का पूरा खर्चा और 25% जुर्माना भरना पड़ेगा |
- अगर आवेदक पति/पत्नी के साथ यात्रा कर रहे हैं तो उन्हें सिर्फ एक व्यक्ति ले जाने की अनुमति है |
- अगर चुनें गाय बुजुर्ग अगर बीमार पड़ गए या जाने की स्थिति में नहीं है तो उसे कम से कम 7 दिन पहले बताना होगी | ऐसा नहीं करने वाले आवेदक भविष्य में इस योजना के तहत फिर से अप्लाई नहीं कर सकेंगे |
- किसी भी तरह की ज्वलनशील पदार्थ वस्तुओं, शराब यह नशीली दवाओं का ले जाने की अनुमति नहीं है |
- यात्री अपने सामान की सुरक्षा स्वयं करें |
- तीर्थ यात्रा के दौरान यात्री अनुशासन का पालन करें |
- यात्रा के दौरान अधिकारी के दिशा निर्देश का पालन करना होगा |
- किसी भी तरह की दुर्घटना में सरकार या तीर्थ यात्रा विकास समिति जिम्मेदार नहीं होंगे |
Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana 2022 (FAQ)
Q : तीर्थ यात्रा योजना के माध्यम से कितने तीर्थ स्थलों के दर्शन किए जाएंगे ?
Ans : इस योजना में कुल 13 तीर्थ स्थलों के दर्शन कर सकेंगे |
Q : क्या कोई दूसरे राज्य का नागरिक भी तीर्थ यात्रा योजना का लाभ ले सकता है ?
Ans : नहीं, इस योजना का लाभ केवल दिल्ली के मूल निवासी ही दे सकते हैं |
Q : मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है ?
Ans : edistrict.delhigovt.nic.in
Q : मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना में हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी क्या है ?
Ans : इस योजना में तीर्थयात्री हेल्पलाइन नंबर के मदद से सवाल/ शिकायत/सुझाव भेज सकते हैं
011-23935730
011-23935731
ईमेल आईडी : [email protected]