Jharkhand E Kalyan Scholarship 2022 ऑनलाइन अप्लाई, Student Login, Status

Jharkhand E Kalyan Scholarship की शुरुआत झारखंड सरकार द्वारा किया गया ताकि राज्य के विद्यार्थियों की पढ़ाई को प्राथमिकता दी जा सकें | झारखंड ई कल्याण स्कॉलरशिप से संबंधित सारी जानकारी जैसे झारखंड ई कल्याण स्कॉलरशिप योजना क्या है ?

इसका उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, ऑनलाइन आवेदन करने के लिए पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेज, ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया आदि सारी जानकारी नीचे इस लेख (आर्टिकल ) के माध्यम से बताया गया है यदि आप इस E Kalyan Scholarship योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो नीचे दिए गए पूरे आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अवश्य पढ़ें |

झारखंड ई कल्याण स्कॉलरशिप क्या है

Jharkhand E Kalyan Scholarship योजना झारखंड राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को राज्य सरकार द्वारा आर्थिक सहायता के रूप में राशि की मदद दी जाएगी |

जिससे की राज्य के विद्यार्थी अपनी आर्थिक स्थिति ठीक ना होने की वजह से पढ़ाई से दूर ना रह सकें | यह झारखंड e kalyan स्कॉलरशिप उच्च माध्यमिक कक्षा पास करने वाले विद्यार्थी को ही प्रदान की जाएगी |

Jharkhand E Kalyan Scholarship 2022

योजना का नामझारखंड ई कल्याण स्कॉलरशिप 2022
विभागई कल्याण विभाग झारखण्ड
किनके द्वारा शुरू की गयीझारखण्ड सरकार
इस योजना का लाभार्थीपोस्ट मैट्रिक में पढ़ रहे और 10 वी पास करने वाल विधार्थी
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटekalyan.cgg.gov.in
CategorySC, ST and OBC

झारखंड ई कल्याण छात्रवृत्ति का उद्देश्य क्या है

जैसा कि आप जानते हैं झारखंड राज्य में गरीबी के कारण शिक्षा का स्तर काफी नीचे है बहुत से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग (SC,ST,OBC) के छात्र छात्राएं ऐसे हैं जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते हैं और उन्हें आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई बीच में ही छोड़ना पड़ता है | इन सभी परेशानियों को देखते हुए राज्य सरकार ने Jharkhand e Kalyan scholarship 2022 को लांच किया है |

e kalyan jharkhand scholarship 2022 के माध्यम से राज्य के एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग के पोस्ट मैट्रिक छात्र-छात्राओं को झारखंड राज्य सरकार द्वारा स्कॉलरशिप प्रदान किया जाएगा और उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना इसका उद्देश्य है |

झारखंड ई कल्याण छात्रवृत्ति के लाभ व विशेषताएं

e kalyan jharkhand स्कॉलरशिप झारखंड राज्य के विद्यार्थी जो इसका लाभ लेना चाहते हैं उनके लिए निम्नलिखित लाभ हैं :

  • e kalyan jharkhand स्कॉलरशिप के माध्यम से झारखंड के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी ताकि वे अपनी पढ़ाई आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से ना छोड़े |
  • झारखंड सरकार द्वारा झारखंड e kalyan पोर्टल की शुरूआत की गई है |
  • इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के सभी विद्यार्थी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं |
  • झारखंड ई कल्याण स्कॉलरशिप केवल राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा पिछड़े वर्ग (SC,ST,OBC) के लिए है |
  • इस स्कॉलरशिप के माध्यम से अब बच्चों को आर्थिक तंगी के कारण अपनी पढ़ाई नहीं छोड़नी पड़ेगी |
  • e kalyan scholarship 2022 का लाभ झारखंड राज्य के जो भी विद्यार्थी लेना चाहते हैं उन्हें e kalyan jharkhand के अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा | अधिकारी वेबसाइट पर जाने के बाद ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं |
  • झारखंड स्कॉलरशिप प्राप्त करने के लिए छात्र का बैंक अकाउंट आधार से लिंक होना जरूरी है |

E Kalyan Scholarship List

झारखंड ई कल्याण स्कॉलरशिप झारखंड सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को छात्रवृत्ति के तौर पर उन्हें वित्तीय मदद दी जाती है ताकि बच्चे आगे की पढ़ाई जारी रख सकते हैं |

E Kalyan Scholarship योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा तीन प्रकार के स्कॉलरशिप चलाई जा रही है जो इस प्रकार है :

Pre matric scholarship
Post matric scholarship ( within State)
Post matric scholarship ( outside State)

Jharkhand E Kalyan Scholarship Eligibility

  • Jharkhand Scholarship योजना का लाभ केवल झारखंड राज्य के अस्थाई निवासी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्ग ( SC, ST, OBC) के छात्र-छात्राएं ही ले सकते हैं |
  • झारखंड ई कल्याण स्कॉलरशिप के तहत लाभ लेने वाले आवेदक के परिवार की सालाना आमदनी (SC/ST = 2.5 लाख || OBC = 1.5 लाख ) रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए |
  • इस योजना के लाभ के लिए दसवीं क्लास से ऊपर किसी भी संकाय एवं किसी भी वर्ग में पढ़ने वाले विद्यार्थी दे सकते हैं |
  • e kalyan scholarship का लाभ राज्य के बाहर के विश्वविद्यालय एवं संस्थानों से सामान्य स्नातक कोर्स जैसे – बीए, बीएससी, बी कॉम, सहित डिग्री डिप्लोमा और अन्य कोर्स कर रहे विद्यार्थियों को झारखंड कल्याण छात्रवृत्ति नहीं मिलेगी |
  • इस योजना का लाभ केवल वही छात्र ले सकते हैं जिन्होंने इससे पहले किसी भी प्रकार की छात्रवृत्ति का लाभ नहीं ले रहे हो |
  • e kalyan jharkhand scholarship का लाभ लेने वाले आवेदक का बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है और वह बैंक अकाउंट आवेदक का स्वयं का होना चाहिए |

Jharkhand E Kalyan Scholarship Required Documents

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • आवेदक का बैंक अकाउंट पासबुक
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • मैट्रिक की मार्कशीट
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

झारखंड ई कल्याण स्कॉलरशिप 2022 में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

झारखंड राज्य के जो भी इच्छुक लाभार्थी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग (SC, ST, OBC) के हैं वही इस e kalyan jharkhand छात्रवृत्ति योजना का लाभ ले सकते हैं आवेदन करने की पूरी प्रोसेस नीचे बताया गया है आप इसे फॉलो करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं |

  • e kalyan jharkhand में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको सर्वप्रथम e kalyan official website पर जाना होगा |
  • ekalyan.cgg.gov.in
  • फिर आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा |
  • उसके बाद यदि आप पहले से ही इस पोर्टल पर रजिस्टर्ड हैं तो आपको सिर्फ लॉगइन करना होगा |
  • यदि आप पहली बार रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो आपको scholarship registration पर क्लिक करना होगा |
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने इसका अगला पेज खुल जाएगा |
  • इस पेज पर नीचे Student Login Registration for post-matric scholarship registration के सामने Registration/Sign Up वाले विकल्प पर क्लिक करना है |
  • उसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा |
  • इस फॉर्म में पूछी गई सारी जानकारियां आपको सही-सही भरनी है जैसे : नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, पासवर्ड आदि है |
  • फिर आपको सभी जानकारी सही सही भरने के बाद सबमिट के बटन को क्लिक करना है |
  • उसके बाद आपका पंजीकरण सफल हो जाएगा |
  • अब आप इसे लॉगिन कर के होम पेज पर चले जाएं यहां आपको student login के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
  • उसके बाद आपके सामने लॉगइन फॉर्म खुलकर आएगा |
  • आप लोग इन स्टूडेंट ईमेल, नाम, मोबाइल नंबर में से जिससे भी लॉगइन करना चाहते हैं उसके सामने क्लिक करें |
  • क्लिक करने के बाद पासवर्ड और कैप्चा कोड आदि भरकर signing के बटन पर क्लिक करें |
  • इन सब के बाद आपका पंजीकरण पूरा हो जाएगा |

E Kalyan Jharkhand Student Login Kaise Kare

  • Jharkhand e Kalyan Student Login के लिए सबसे पहले आपको e kalyan पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
  • ekalyan.cgg.gov.in
  • अधिकारी वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा |
  • मेनू बार में Services के आप्शन पे आपको Student Login/Registration का बटन दिखेगा |
  • उसके बाद Student Login पर क्लिक करना है |
  • फिर एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको अपनी लॉगिन कैटेगरी को चुनना है जोकि स्टूडेंट नेम, ईमेल या मोबाइल नंबर है |
  • उसके बाद आपकी चयन कैटेगरी के हिसाब से आपको स्टूडेंट नेम, ईमेल या फिर अपना मोबाइल नंबर भरना है |
  • उसके बाद आपको पासवर्ड एवं कैप्चा कोड भरना है |
  • पासवर्ड एवं कैप्चा कोड भरने के बाद साइन इन के बटन पर क्लिक करना है |
  • इस प्रकार अब आपकी ekalyan student login jharkhand प्रक्रिया सफलतापूर्वक हो जाएगी |

झारखंड ई कल्याण स्कॉलरशिप मोबाइल ऐप डाउनलोड कैसे करें

  • इसके लिए सर्वप्रथम आपको अपने मोबाइल फोन में गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा |
  • उसके बाद आपको सर्च बॉक्स में e kalyan झारखंड स्कॉलरशिप भरना होगा |
  • अब सर्च बटन पर क्लिक करे |
  • अब आपके सामने इसकी एक सूची खुलकर आएगी |
  • अब आपको सबसे ऊपर वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  • उसके बाद आपको इंस्टॉल के बटन पर क्लिक करना होगा |
  • इन सारी प्रोसेस के बाद E Kalyan Jharkhand स्कॉलरशिप ऐप आपके मोबाइल फोन में डाउनलोड हो जाएगा |

E Kalyan Jharkhand आधार लिंक बैंक अकाउंट नंबर स्टेटस कैसे देखें

  • इसके लिए सर्वप्रथम आपको e kalyan Jharkhand official website पर जाना होगा |
  • ekalyan.cgg.gov.in
  • अधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज खुल कर आएगा |
  • मेनू बार में Services के आप्शन पे आपको Student Services का बटन दिखेगा |
  • उसके बाद आपको Student Services पे क्लिक करना है |
  • चेक स्टेटस आधार लिंक बैंक अकाउंट नंबर के सामने क्लिक हियर पर क्लिक करना है |
  • उसके बाद एक नया पेज खुल कर आएगा इस पर आपको अपना आधार कार्ड नंबर एवं सिक्योरिटी कोड को भरना है |
  • उसके बाद सेंड ओटीपी के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
  • उसके बाद प्राप्त ओटीपी को ओटीपी बॉक्स में भरकर सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना है |

E Kalyan Jharkhand शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया क्या है

  • इसके लिए आपको सर्वप्रथम e kalyan Jharkhand की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
  • ekalyan.cgg.gov.in
  • अधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज खुलेगा |
  • मेनू बार में Grievance के आप्शन पे क्लिक करे |
  • उसके बाद अगला पेज खुलेगा इस पेज पर शिकायत दर्ज करने के लिए एक फॉर्म दिखाई देगा |
  • आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी भरनी है जैसे आधार नंबर, जिला, राज्य, शिकायत का प्रकार, नाम, मोबाइल नंबर और शिकायत आदि भरनी होगी |
  • सभी जानकारी सही-सही भरने के बाद रजिस्टर्ड कंप्लेंट के बटन पर क्लिक करना है |
  • उसके बाद आपका कंप्लेंट दर्ज हो जाएगा |

E Kalyan Jharkhand शिकायत की स्थिति कैसे देखें (Check Status)

  • इसके लिए सर्वप्रथम आपको e kalyan Jharkhand की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना पड़ेगा |
  • ekalyan.cgg.gov.in
  • उसके बाद होम पेज खुलेगा |
  • मेनू बार में Grievance के आप्शन पे क्लिक करे |
  • उसके बाद सामने इसका अगला पेज खुल कर आएगा |
  • इस पेज पर आपको नीचे कंप्लेंट के लिए अपना आधार कार्ड नंबर भरना होगा |
  • उसके बाद व्यू कंप्लेंट स्टेटस के बटन पर क्लिक करना है |
  • क्लिक करने के बाद आपके स्क्रीन पर सामने शिकायत की स्थिति आ जाएगी |

E Kalyan Scholarship Contact Details

Contact Helpdesk No’s: 040-23120591, 040-23120592, 040-23120593
Email ID – helpdeskekalyan [at] gmail [dot] com

Leave a Comment