MP रोजगार पंजीयन ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म 2022 | आवेदन कैसे करे

MP रोजगार पंजीयन क्या हैं

बढ़ती आबादी के चलते राज्य के अंदर बेरोजगारी की समस्या बढ़ती जा रही है, जिससे कई लोग बेरोजगार हैं | इन्हीं समस्याओं के समाधान के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने MP Rojgar Panjiyan को शुरु किया | राज्य के अंदर ऐसे कई छात्र एवं छात्रा है, जिन्होंने उच्च डिग्री की शिक्षा ग्रहण की परंतु इसके बाद भी उनको नौकरी नहीं मिल रही है |

युवाओं को नौकरी दिलाने के लिए राज्य सरकार ने खुद जिम्मा उठाया है | जो भी योग्य उम्मीदवार हैं उनको अपना पंजीकरण MP रोजगार पंजीयन में करवाना होगा | इससे उन्हें राज्य की अन्य नौकरी की जानकारी प्राप्त होगीं और राज्य सरकार के द्वारा समय समय पर लगाये जाने वाले रोजगार मेला में भी रजिस्ट्रेशन करके नौकरी ले सकते हैं |

Madhya Pradesh Rojgar Panjiyan के अनुसार एक पोर्टल को लॉन्च किया गया है | इसी पोर्टल के तहत राज्य के छात्र एवं छात्रा घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण आवेदन फॉर्म को भर सकते हैं |

वह अपनी नौकरी को योग्यता के अनुसार चुन सकते हैं | MP Rojgar Portal में राज्य सरकार नौकरी को उपलब्ध करवाएगी | यदि आप किसी परीक्षा में भाग लेते हैं, तो आपको एमपी रोजगार पंजीयन में आवेदन करना अनिवार्य हैं | प्रदेश के इच्छुक युवा एवं युवती इस पोर्टल में पंजीकरण करके नौकरी प्राप्त कर सकते हैं |

MP Rojgar Panjiyan 2022

लेख का नाम MP रोजगार पंजीयन
राज्य मध्य प्रदेश
उद्देश्य प्रदेश के बेरोजगार युवा एवं युवती को नौकरी मोहिया कराना
लाभार्थी मध्य प्रदेश के बेरोजगार युवा एवं युवती
हेल्पलाइन नंबर 1800 1027 751
ईमेल आई डी[email protected]
ऑफिसियल वेबसाइट mprojgar.gov.in

MP रोजगार पंजीयन का उद्देश्य क्या हैं

MP Rojgar Panjiyan का उद्देश्य यह हैं कि प्रदेश के अंदर वह युवा एवं युवती जो नौकरी ढूंढ रहे हैं, उनको नौकरी दिलवाना जिससे उनका आर्थिक स्थिति में सुधार होगा | इससे प्रदेश के लोगों को नौकरी के लिए अन्य राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा |

प्रदेश के अंदर बेरोजगारी एक गंभीर समस्या बनती रही है अन्य देशों से तुलना की जाए तों, जितना वहां पर जनसंख्या है, उतने लोग भारत में बेरोजगार हैं | इससे युवा पीढ़ी पर एक एक गलत प्रभाव पड़ रहा हैं, बेरोजगारी के कारण लोग गलत राह पर चले गए है, आत्म हत्या करना, गलत ढंग से पैसा कमाना, चोरी करना, पैसा गलत तरह से निकलवाना आदि अन्य समस्या बनती जा रही हैं |

इसलिए युवाओं को रोजगार देने के लिए Madhya Pradesh Rojgar Panjiyan को शुरू किया गया है | इसके साथ ही प्रदेश सरकार रोजगार मेला को भी आयोजीत करती हैं | इस पोर्टल से बेरोजगार लोग अपनी पसंद के अनुसार नौकरी प्राप्त कर सकेंगे |

मध्य प्रदेश रोजगार पंजीयन का लाभ क्या हैं

Madhya Pradesh Rojgar Panjiyan से अनेक लाभ मिलते हैं, जिसकी जानकारी कई बार लोगों को प्राप्त नहीं होतीं हैं | इस पंजीयन की लाभ जानकारी की सूची नीचे दी गई हैं | जो इस तरह से हैं :

  • MP रोजगार पंजीयन पोर्टल पर आवेदक को पंजीकरण के खातिर कोई फीस नहीं मांगा जाता है |
  • सरकार द्वारा आयोजित होने वाली रोजगार मेला में आप भाग ले सकते हैं |
  • सरकार ने रोजगार देने के लिए MP रोजगार पंजीयन को लॉन्च किया है |
  • रोजगार पंजीयन से प्रदेश में बेरोजगारी दर में कमी आएगीं |
  • व्यक्ति आसानी से रोजगार पंजीयन में आवेदन कर सकते हैं |
  • आवेदक अपने च्वाइस की नौकरी को चुन सकते हैं |
  • व्यक्ति को काम जिला रोजगार कार्यालय द्वारा दिया जाता हैं |
  • MP Rojgar Panjiyan के लिए आप मोबाइल, लैपटॉप के जरिये आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं |

मध्य प्रदेश रोजगार पंजीयन की विशेषताएँ

  • व्यक्ति घर बैठे ही मोबाइल लैपटॉप के माध्यम से रोजगार पंजीयन पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं एवं रोजगार पा सकते हैं |
  • आपको एक बार अपने जिले के कार्यालय में रजिस्ट्रेशन करना होगा |
  • इस पोर्टल पर नीजी कंपनियां भी होंगी, जो रोजगार देंगी |

एमपी रोजगार पंजीयन में आवश्यक दस्तावेज क्या है

MP Rojgar Panjiyan में आवेदन करने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेज होते हैं जिसकी सूची नीचे दी गई है :

  • आवेदक के पास आधार कार्ड होना चाहिए |
  • पैन कार्ड होना अनिवार्य है |
  • पासपोर्ट साइज फोटो भी अवशय होनी चाहिए |
  • शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र होने आवश्यक हैं |
  • आवेदक का फ़ोन नंबर |
  • व्यक्ति मध्य प्रदेश का निवासी होना चाहिए |
  • मूल निवास होना अनिवार्य है |

एमपी रोजगार पंजीयन में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म कैसे भरें

Madhya Pradesh Rojgar Portal में आप घर बैठे ही अनलाइन माध्यम से मोबाइल, लैपटॉप के जरिये आवेदन कर सकते हैं | आप देश के अंदर कहीं से भी MP Rojgar Registration कर सकते हैं | रजिस्ट्रेशन का प्रक्रिया इस प्रकार हैं :

  • MP Rojgar Portal Registration करने के लिए व्यक्ति को सबसे पहले मध्य प्रदेश के कार्यालय अधिकारी के अधिकारिक वेबसाइट पर आना होगा |
  • mprojgar.gov.in
  • स्क्रीन पर वेबसाइट का मुख्य पेज ओपन हो जाएगा |
  • इस पेज पर आपको आवेदक के लिए पंजीकरण का विकल्प दिखेगा उस पर बटन दबायें |
  • सामने स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा |
  • इस फॉर्म में आपसे कुछ जानकारी मांगी जा रही हैं जैसे :- नाम, पिता का नाम, जिला, तहसील गांव, मोबाइल नंबर को भरें |
  • अपने सभी जानकारी को भर देने के बाद नीचे Proceed के विकल्प पर बटन दबायें |
  • फिर एक फॉर्म ओपन होगा उसमें मांगी गई जानकारी को सही से भरें |
  • और मांगे गए दस्तावेज को अपलोड करें |
  • इस तरह से आपकी MP Rojgar Panjiyan Registration प्रक्रिया पूरी होती है |
  • उसके बाद आप पंजीकरण का प्रिंट निकाल लें |
  • आपने यदि पहले पंजीकरण किया हैं, तो आज रिन्यू रजिस्ट्रेशन पर आकर वहां पर बटन दबायें |
  • आप फिर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर को डालें, इस तरह से आपका रोजगार पंजीयन ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा |

एमपी रोजगार पंजीयन में लॉगिन कैसे करें

आप कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके MP Rojgar Portal में लॉगिन कर सकते हैं |

  • MP Rojgar Panjiyan Login व्यक्ति को सर्वप्रथम एमपी रोजगार की ऑफिशियल वेबसाइट पर आना होगा |
  • mprojgar.gov.in
  • स्क्रीन पर वेबसाइट का मुख्य पेज खुलेगा |
  • आपको होम पेज लॉगिन पर क्लिक करना हैं |
  • सामने कई विकल्प खुलेंगें, आप जॉब सीकर लॉगिन के विकल्प पर बटन दबायें |
  • सामने एक फॉर्म ओपन होगा, उसमें अपना नाम, पासवर्ड को भरें |
  • उसके बाद सबमिट कर दे |
  • स्क्रीन पर पंजीकरण की सारी जानकारी आ जाएगी |

Leave a Comment