Contents
प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान क्या है
भारत सरकार ने प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान को शुरु किया है | जिसके जरिये ग्रामीण क्षेत्र के वह व्यक्ति जिन को डिजिटल उपकरण का ज्ञान नहीं हैं उनको डिजिटल साक्षरता दी जाएगी |
डिजिटल साक्षरता में उनकों डिजिटल उपकरणों तथा कंप्यूटर का उपयोग कैसे किया जाता, इसकी आधारभूत ट्रेनिंग, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का उपयोग करना, सोशल मीडिया से जुड़ी जैसी चीजों को डिजिटल रूप से सिखाया जाएगा |
यह योजना सिर्फ ग्रामीण क्षेत्रों में ही चलेगा | साल 2014 में नेशनल सर्वे ऑफिस व्दारा एक सर्वे किया गया था | जिसमें कहाँ गया कि देश के अंदर ऐसे कई ग्रामीण क्षेत्र हैं जहाँ पर इंटरनेट तथा इसके ज्ञान का कमी हैं |
इसलिए इस Digital Saksharta Abhiyan के तहत ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को इंटरनेट तथा इसकी उपयोगिता के बारे में जागरूक किये जाएँगे | डिजिटल प्लेटफॉर्म को उपयोग करना, ईमेल भेजने का तरीका सरकार द्वारा शुरु की गई योजना को या फिर अन्य किसी योजना के बारे में इंटरनेट पर कैसा ढूंढा जाता हैं, इसकी साक्षरता दी जाएगी |
जिससे वह डिजिटल संसार से रूबरू हो सकें और वह भी इसका लाभ उठा सकें | जिन व्यक्तियों को डिजिटल क्षेत्र का ज्ञान नहीं है उनको इस योजना का लाभ मिलेगा | ग्रामीण क्षेत्र के अधिकारी लाभार्थी की पहचान करेंगे, जिससे उन्हें फायदा मिल सकें | PMGDISHA योजना का लाभ लेने के लिए व्यक्ति को ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण करवाना होगा |
इस लेख के द्वारा हम आपको Pradhan Mantri Gramin Digital Saksharta Abhiyan क्या हैं | इसका उद्देश्य क्या है, उसके लाभ, पात्रता, विशेषता, ऑनलाइन पंजीकरण आदि के बारे में हम आपको बताएंगे इसलिए आप इस लेख को पूरा पढ़ें |
- (SAGY)सांसद आदर्श ग्राम योजना 2022 | Sansad Adarsh Gram Yojana Village List
- जल जीवन मिशन (ग्रामीण) 2022 | Jal Jeevan Mission Rural Scheme, jjm scheme
- नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2022 | New Education Policy, नई शिक्षा नीति
Pradhan Mantri Gramin Digital Saksharta Abhiyan (PMGDISHA) 2022
आर्टिकल का नाम | प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान 2022 |
शुरू की गई | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा |
उद्देश्य | डिजिटल क्षेत्र में अशिक्षित जनता को शिक्षित करना |
लाभार्थी कौन होंगे | 14 से 60 वर्ष के बीच के व्यक्ति |
लॉन्च की गई | अगस्त 2015 |
प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता का उद्देश्य क्या हैं
वह व्यक्ति जो ग्रामीण क्षेत्र में निवास कर रहा है और उसे डिजिटल का ज्ञान नहीं हैं, उन्हीं व्यक्तियों को Digital Saksharta Abhiyan का ज्ञान देना, PMGDISHA का उद्देश्य है | सरकार द्वारा 2014 नेशनल सेंपल सर्वे ऑफिस के अंतर्गत एक सर्वे किया गया |
जिसके रिपोर्ट के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र में रह रहें सिर्फ 6 प्रतिशत ग्रामीण डिजिटल रूप से शिक्षित हैं अर्थात् ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी 15 करोड़ से ज्यादा नागरिक कंप्यूटर, मोबाइल, इंटरनेट आदि का उपयोगिता के बारे में नहीं जानते हैं |
इसलिए ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को डिजिटल रूप से साक्षरता दिया जाएगा जिससे वह भी इंटरनेट, मोबाइल, कंप्यूटर आदि चलाना सिख सकें | इस अभियान को सिर्फ ग्रामीण क्षेत्र में रहे नागरिकों के लिए लॉन्च किया गया है |
प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता के लाभ
भारत सरकार के द्वारा PMGDISHA को लॉन्च किया गया, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों Digital Saksharta सिख सकें | इसका लाभ नीचे दिया गया हैं |
- ग्रामीण क्षेत्र में निवास कर रहे वे परिवार जिसे डिजिटल उपकरणों का ज्ञान नहीं है, केवल उन्हीं परिवारों को डिजिटल साक्षरता दी जाएगी |
- ग्रामीण परिवार के किसी एक सदस्य को PMGDISHA का लाभ मिलेगा |
- केंद्र सरकार द्वारा इस साक्षरता अभियान में 15 करोड़ से अधिक व्यक्तियों को ट्रेनिंग दी जाएगी |
- वैसे छात्र एवं छात्राएं जो 9 वीं से 12वीं तक हो जिनको इंटरनेट, मोबाइल, कंप्यूटर आदि चलाने का ज्ञान नहीं हैं उनको इसकी ट्रेनिंग दिया जाएगा |
- ATM से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी इस ट्रेनिंग के द्वारा दी जाएगी |
- ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर का प्रोसेस बैंक से जुड़ी जानकारी आदि चीजों को डिजिटल शिक्षा दी जाएगी |
- आप ऑनलाइन बुकिंग इंटरनेट से कैसे कर सकते हैं इसको सिखाया जाएगा |
- आप किसी भी सरकारी योजना के ऑफिशियल वेबसाइट पर आवेदन करने का प्रोसेस या अन्य प्रकार के फॉर्म रजिस्ट्रेशन आदि के बारे में ऑनलाइन माध्यम से बताया जाएगा |
- साक्षरता अभियान के द्वारा जो ट्रेनिंग दिया जाएगा, वह मुफ्त में होगा |
प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता के पात्रता क्या हैं
जो व्यक्ति इस साक्षरता अभियान में पंजीकरण करवाना चाहता हैं उसको इसका पात्रता जानना ज़रूरी है |
जो नीचे पाइंट्स में बतायें गए हैं |
- PMGDISHA में सिर्फ भारत का मूल निवासी हीं रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं |
- जिन व्यक्ति की उम्र 14 से 60 के बीच हों वहीं डिजिटल साक्षरता ले सकते हैं |
- वह परिवार जो डिजिटल रूप से अशिक्षित हैं, वही इस योजना के पात्रता में आता है |
- ग्रामीण परिवार के केवल एक ही सदस्य को PMGDISHA की ट्रेनिंग दी जाएगीं |
- Agneepath Yojana 2022 | Agneepath Scheme Full Details in Hindi
- UDID Card Online Apply 2022 | SwavlambanCard
- Soil Health Card Scheme 2022 | मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना
प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता का महत्वपूर्ण डाक्यूमेंट्स क्या है
सरकार द्वारा PMGDISHA मे कुछ दस्तावेज को निर्धारित किया गया हैं। जो नीचे दिया गया है |
- आवेदक का आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- पहचान पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- पंजीकृत मोबाइल नंबर
PMGDISHA Registration Process
जो व्यक्ति PMGDISHA Registration करना चाहते हैं | वह नीचे कुछ सरल पाइंट्स बतायें गए हैं उसै पढ़कर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं |
- रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको पहले PMGDISHA के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है |
- www.pmgdisha.in
- स्क्रीन पर आपके वेबसाइट का मुख्य पेज आएगा |
- वहाँ पर आपको एक लिंक दिखेगा उस पर क्लिक करना हैं |
सामने आपके डायरेक्ट केंडिडेट का एक ऑप्शन दिखेगा उस पर आपको बटन दबाना हैं | - डायरेक्ट कैंडिडेट पर आप जैसे हीं क्लिक करते हैं आपके स्क्रीन पर लॉगइन पेज ओपन हो जाएगा |
- वहाँ पर आपको बॉक्स में ईमेल आईडी, पासवर्ड को भरना हैं |
- अब दिए गए रजिस्टर के ऑप्शन पर बटन दबाना है |
- क्लिक करते ही सामने आपके दूसरा पेज ओपन होगा वहाँ पर आपसे जो जानकारी पूछी जा रही हैं इसको भरें |
- जैसे :- अपना नाम, लिंग, आधार काई नंबर, जन्म तिथि आदि को भरना हैं |
- भरते ही आपको Add का बटन दबाना हैं |
- सामने आपके ओटीपी, आंखो के स्कैन एवं फिंगरप्रिंट्स स्कैन के लिए बोला जाएगा |
- सामने दिए गए किसी एक Option को सेलेक्ट कर के Next के बटन दबांए |
- इस तरह से आप PMGDISHA Registration कर सकते हैं |
Pradhan Mantri Gramin Digital Saksharta Abhiyan 2022 (FAQ)
Q : प्रधानमंत्री डिजिटल साक्षरता अभियान में ट्रेनिंग कैसे लें ?
Ans : इस अभियान में ट्रेनिंग लेने के लिए आपको CSC ट्रेनिंग सेंटर में रजिस्ट्रेशन करना होगा |
Q : प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान में रजिस्ट्रेशन करवाने वाली की उम्र सीमा कितनी है ?
Ans : इस साक्षरता अभियान में रजिस्ट्रेशन करवाने की उम्र सीमा 14 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए |
Q : प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान का सेंटर कैसे खोलें ?
Ans : इस अभियान का सेंटर खोलना चाहते हैं तो इसके लिए आपको CSC-SPV ट्रेनिंग पार्टनर बनना होगा उसके बाद ही आप ट्रेनिंग सेंटर खोल सकते हैं |
Q : प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान में परिवार के कितने सदस्य इस योजना का लाभ ले सकते हैं ?
Ans : इस अभियान में परिवार का कोई भी एक सदस्य ही इस योजना का लाभ ले सकता है |
Q : वर्तमान में प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान के कितने ट्रेनिंग सेंटर हैं ?
Ans : वर्तमान में देश में कुल 4,17,634 ट्रेनिंग सेंटर हैं प्रधानमंत्री डिजिटल साक्षरता अभियान के |
Q : प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान का हेल्पलाइन नंबर क्या है ?
Ans : अगर आप इस योजना में किसी प्रकार की मदद लेना चाहते हैं या फिर सुझाव देना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार ने एक हेल्पलाइन नंबर को जारी किया गया है | जो नीचे दिया गया है |
Helpline Number : 1800 3000 3468
Email id :- [email protected]
Q : प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान का ऑफिशियल वेबसाइट क्या है ?
Ans : www.pmgdisha.in
Q : PMGDISHA का फुल फॉर्म क्या है ?
Ans : Pradhan Mantri Gramin Digital Saksharta Abhiyan