(PMFBY List)प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2022 : Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana

इस लेख में हम आपको बतायेंगे की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना क्या है, इसकी पात्रता एवं लाभ क्या है, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करे, List कैसे देखे और एप्लीकेशन स्टेटस कैसे चेक करे और प्रीमियम कैसे कैलकुलेट करे आदि पूरी जानकारी |

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना क्या है

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों की फसल से संबंधित अनिश्चिताओं को दूर करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट ने 13 जनवरी 2016 को Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana की शुरुआत की |

Fasal Bima Yojana के अंतर्गत किसानों की फसल को प्राकृतिक आपदा द्वारा हुई हानि को किसानों के प्रीमियम का भुगतान देकर एक सीमा तक कम करेगी | किसानों को बीमा कंपनियों द्वारा निश्चित किया गया है कि खरीफ की फसल के लिए 2% और रबी की फसल के लिए 1.5 % प्रीमियम का भुगतान होगा |

प्राकृतिक आपदाओं के कारण खराब हुई फसल के खिलाफ किसानों द्वारा भुगतान किए गए बीमा की किस्तओं को बहुत नीचे रखा गया है | PMFBY सिर्फ रबी या खरीफ के लिए ही नहीं बल्कि वाणिज्य और बागवानी फसलों के लिए किसानों को 5% किस्त का भुगतान करना होगा |

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana 2022

योजना का नामप्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2022
किस ने लांच कीभारत की केंद्र सरकार ने
कब शुरू की 13 जनवरी 2016
लाभार्थीभारत के समस्त किसान
उद्देश्यप्राकृतिक आपदा के द्वारा क्षेत्र हुई फसल का सरकार के द्वारा बीमा करना
अधिकतम राशि2,00,000
अधिकारी वेबसाइटpmfby.gov.in

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का उद्देश्य क्या है

भारत कृषि प्रधान देश है यहां की 60% आबादी है प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से कृषि पर निर्भर है | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 जनवरी 2016 को Fasal Bima Yojana की शुरुआत की |

यह योजना किसानों को आर्थिक रूप से मदद करेगी जो अपनी खेती के लिए ऋण लेते हैं |
Fasal Bima का मुख्य उद्देश्य निम्न है :-

  • प्राकृतिक आपदाओं जैसे आंधी, तूफान की और रोगों के परिणाम स्वरूप फसल में किसी प्रकार की विफलता की स्थिति में किसानों की बीमा कवरेज और वित्तीय सहायता प्रदान करना |
  • कृषि में किसानों की सतत प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए उनकी आय में वृद्धि करना |
  • किसानों को कृषि में आधुनिक उपकरणों को अपनाने के लिए प्रोत्साहन करना |
  • कृषि क्षेत्र में ऋण को सुनिश्चित करना |

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का क्या लाभ है

Pm Fasal Bima 2022 का भारतीय कृषि पर निम्नलिखित लाभ है :

  • Fasal Bima योजना के अंतर्गत किसानों को होने वाले नुकसान के लिए बीमा प्रदान करना |
  • इस योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनका किसी प्राकृतिक आपदा के कारण फसल की क्षति हुई हो |
  • अन्य किसी भी कारण से क्षति हुई फसल से इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा |

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की विशेषताएं

  • Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana 2022 के माध्यम से किसी प्राकृतिक कारणों की वजह से यदि किसान की फसलों का नुकसान होता है उन्हें इस योजना की माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है |
  • इस योजना के अंतर्गत छोटे भूमि के किसानों को अधिकतम 2% खरीफ फसल पर, तथा रबी फसल पर 1.5% एवं तिलहन फसलों पर एवं 5% वाणिज्य या बागवानी की फसलों पर प्रीमियम का भुगतान करना होगा | इसके अलावा भी यदि किसी किसान को अधिक प्रीमियम देना पड़ रहा है तो उसकी 50% की राशि केन्द्र सरकार एवं 50% की राशि राज्य सरकार द्वारा वहन की जाएगी | भारत के पूर्वोत्तर राज्यों के मामले में 90% तक की राशि केंद्र सरकार एवं 10% की राशि राज्य सरकार द्वारा वहन की जाएगी |
  • यदि बीमा इकाई तहत किसी भी फसल की क्षति 50% से अधिक बताई जाती है तो मध्यम मौसम प्रतिकूलता के लिए बीमा राशि का 25% तक ऑन अकाउंट भुगतान किया जाएगा |
  • शेष क्लेम की राशि जो मिलेगी वो फसल कटाई प्रयोगों के आंकड़ों के माध्यम से प्रदान की जाएगी |
  • इस योजना के माध्यम से दावे की भूगतान राशि सीधे किसान के बैंक खाते में जमा की जाती है |
  • अब सरकार द्वारा प्रीमियम पर कैपिंग के प्रावधान को हटा दिया गया है जिसके वजह से बीमा राशि में पहले से कमी आई है |

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के पात्रता

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana के लिए पात्रता निम्न है :

  • देश के सभी किसान इस योजना के पात्र हैं |
  • पहले से किसी योजना का लाभ उठा रहे किसान इस योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं |
  • इस योजना पर अपनी जमीन पर बीमा कराया जा सकता है और उधार ली गई जमीन पर भी कृषि की जा सकती है |

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के दस्तावेज

इस Fasal Bima Yojana का लाभ उठाने के लिए किसानों के पास :

  • आईडी कार्ड
  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • बैंक खाता
  • किसान का एड्रेस प्रूफ
  • अगर खेत किराए पर लेकर खेती की गई है तो खेत के मालिक के साथ करार की फोटो कॉपी खेत का खाता नंबर/ खसरा नंबर के पेपर और आवेदक का फोटो होना अनिवार्य है |

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana Online Registration 2022 करने के लिए नीचे दिए गए निम्न स्टेप को फॉलो करें :-

  • सबसे पहले आपको PMFBY Portal की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
  • pmfby.gov.in
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपको अपना पोर्टल अकाउंट बनाना होगा |
  • इसके लिए आप होम पेज पर मौजूद Farmer Corner पर क्लिक करें |
  • इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको Guest Farmer पे क्लिक करना है |
  • क्लिक करते ही Register For New Farmer User एक नया पेज आपके सामने खुलेगा |
  • उस पेज में मांगी गई सभी जानकारी सही से भरनी होगी और उसके बाद Create User के बटन पर क्लिक करना होगा |
  • अकाउंट बन जाने के बाद आप अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करें |

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में आवेदन करने के लिए तिथियां

यदि आप किसान हैं और Fasal Bima Yojana का लाभ उठाना चाहते हैं और इस योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं तो खरीफ फसल के लिए अंतिम तिथि 31 जुलाई है तथा रबी फसल के लिए अंतिम तिथि 31 दिसंबर है |

इसके अतिरिक्त भी यदि आप आवेदन करने की तिथि जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सीएससी केंद्र, पीएमएफबीवाई पोर्टल, इंश्योरेंस कंपनी या फिर कृषि अधिकारी से भी पूछ सकते हैं |

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया क्या है

यदि किसी किसान की फसल प्राकृतिक आपदा जैसे कि तूफान, बारिश, भूकंप, चक्रवात, आदि प्राकृतिक आपदा के कारण फसल का नुकसान होता है और आप Pm Fasal Bima 2022 के लाभार्थी हैं तो आप नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करके इस योजना का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकते हैं |

  • इसके लिए सर्वप्रथम आपको अपने एग्रीकल्चर ऑफिसर या फिर इंश्योरेंस कंपनी के पास जाना होगा |
  • आपको एग्रीकल्चरल ऑफिसर या इंश्योरेंस कंपनी को फसल नुकसान होने के 72 घंटे के अंदर अंदर नुकसान की जानकारी एग्रीकल्चर ऑफिसर या इंश्योरेंस कंपनी को देनी होगी |
  • इसके पश्चात आपको फसल नुकसान की तिथि, समय एवं फसल की फोटो पूरी जानकारी भी देनी होगी |
  • यह पूरी प्रक्रिया आप क्रॉप इंश्योरेंस ऐप के माध्यम से भी आसानी से जमा कर सकते हैं |
  • अन्य जानकारी के लिए आप टोल फ्री किसान कॉल सेंटर पर संपर्क कर सकते हैं जो कि 18001801551 है |

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana Status

  • PMFBY Status देखने के लिए सबसे पहले आपको PMFBY Portal की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
  • pmfby.gov.in
  • उसके बाद सामने होम पेज खुलेगा |
  • उसके बाद आपको इस होम पेज पर Application Status का ऑप्शन दिखाई देगा |
  • आपको इस Application Status वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा |
  • उसके बाद इस पेज पर आपको अपना Reciept Number सही सही भरना होगा, फिर कैप्चा कोड भरना होगा इसके बाद Search Status के बटन पर क्लिक करना होगा |
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने PMFBY Beneficiary Status आ जाएगी |

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana List

अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से :

  • इसके लिए आपको सबसे पहले PMFBY Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
  • pmfby.gov.in
  • अधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा |
  • होम पेज पर जाने के बाद आपको लाभार्थी सूची के लिंक पर क्लिक करना होगा |
  • उसके बाद एक नया पेज खुल कर आएगा आपके सामने जिसमें आपको अपने राज्य का नाम एवं उसके बाद जिले का नाम चयन करना होगा |
  • उसके बाद आपको अपने ब्लॉक का चयन करना होगा |
  • जैसे ही आप अपने ब्लॉक का नाम चयन करेंगे आपके सामने कंप्यूटर या मोबाइल स्क्रीन पर लाभार्थी सूची खुलकर आ जाएगी |
  • उसके बाद आप PMFBY Beneficiary List में अपना नाम देख सकते हैं |

बैंक के माध्यम से :

  • इसके लिए सर्वप्रथम आपको अपने नजदीकी बैंक में जाना होगा |
  • बैंक जाकर आपको सर्वप्रथम संबंधित अधिकारी को अपना एप्लीकेशन नंबर देना होगा |
  • इसके पश्चात आपको बैंक में बैंक अधिकारी के द्वारा मांगे गए दस्तावेजों को देना होगा |
  • उसके बाद बैंक अधिकारी आपको Fasal Bima Yojana Beneficiary List से संबंधित जानकारी प्रदान कर देगा |
  • वहां आप अपना नाम सूची में देख लिजिए |

PMFBY Premium Calculator

  • इसके लिए आपको सबसे पहले PMFBY Portal की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
  • pmfby.gov.in
  • उसके बाद सामने होम पेज खुलेगा |
  • इस होम पेज पर आपको Insurance Premium Calculator का विकल्प दिखाई देगा |
  • आपको इस विकल्प पर क्लिक करना है |
  • विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने इसका अगला पेज खुलकर आएगा |
  • उसके बाद इस पेज पर आपसे पूछी गयी कुछ जानकारी जैसे : फसल का चयन, साल, स्कीम, स्टेट, डिस्ट्रिक्ट, क्रॉप आदि का चयन करना है |
  • सभी जानकारी सही सही भरने के बाद आपको Calculate के बटन पर क्लिक करे |
  • इस तरह से आप अपना Premium Calculate कर सकते है |

Leave a Comment