Contents
राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना क्या है
भारत सरकार अपने नागरिकों के लिए समय-समय पर कल्याणकारी योजनाएं लाती रहती है | उन्हें योजनाओं में से एक राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना है |
भारत सरकार के द्वारा असंगठित क्षेत्र के कामगार नागरिकों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरुआत की गई है | Rashtriya Swasthya Bima Yojana 2022 के अंतर्गत जो बीपीएल श्रेणी में असंगठित क्षेत्र के कामगारों हैं |
उन सभी को मुफ्त में ₹30,000 तक की निशुल्क इलाज की सुविधा दी जाएगी | व्यक्ति अस्पताल में भर्ती होने पर इस Swasthya Bima का लाभ ले सकता है |
इस योजना को भारत सरकार के श्रम रोजगार मंत्रालय के द्वारा संचालित किया जाता है | इस योजना के शुरू होने से देश में रह रहे वह सभी जो आर्थिक रूप से गरीब लोग हैं और असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कामगारों को फायदा मिलेगा |
जो गरीबी के चलते स्वयं का व अपने परिवार का इलाज नहीं करवा पाते थे | Swasthya Bima Yojana में ₹30,000 तक का मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं |
जो इस योजना में कार्ड धारी व्यक्ति के अस्पताल में भर्ती होने पर किया जाएगा | इस योजना के जरिए सिर्फ पंजीकृत व्यक्ति को ही लाभ नहीं मिलेगा बल्कि उनके परिवार में (5 इकाई) को भी इस योजना का लाभ मिलेगा |
इस योजना के मदद से बनने वाले कार्ड में अपना इलाज करवा सकते हैं | इस स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत कुछ अस्पतालों को ही लिंक किया गया है जिससे कार्ड धारी व्यक्ति अपना इलाज मुफ्त में करवा सकते हैं |
- प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना 2022 | ऑनलाइन आवेदन, Pmsym Yojana Chart
- प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना PMJJBY 2022 : रजिस्ट्रेशन, लाभ, पात्रता व क्लेम प्रक्रिया
- प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) 2022 : Suraksha Bima Yojana ऑनलाइन क्लेम फॉर्म
Rashtriya Swasthya Bima Yojana 2022
योजना का नाम | राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना |
कब शुरू हुआ | 2008 |
संबंधित विभाग | श्रम एवं रोजगार मंत्रालय |
लाभार्थी | असंगठित कामगार/ गरीब परिवार |
उद्देश | असंगठित कामगार एवं गरीब परिवारों को स्वास्थ्य बीमा प्रदान करना |
योजना श्रेणी | केंद्र |
स्वास्थ्य सहायता समूह | ₹30,000 की बीमा |
आधिकारिक वेबसाइट | RSBY.gov.in |
राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना का उद्देश्य क्या है
RSBY का उद्देश्य आर्थिक रुप से गरीब लोगों को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ देना जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं | योजना केंद्र सरकार के द्वारा संचालित किया जाता है |
इसमें इलाज के लिए ₹30,000 तक मुफ्त इलाज होता है | देश के अंदर 93% श्रमिक भाई-बहन ऐसे हैं जो असंगठित क्षेत्र के अंदर काम करते हैं उनके पास अपने स्वास्थ्य चिकित्सा हेतु किसी प्रकार का कवरेज नहीं है |
इस योजना के जरिए 10 करोड से अधिक परिवार जो असंगठित क्षेत्रों में काम करते हैं उन्हें स्वास्थ्य बीमा योजना लेने की सुविधा प्राप्त होगी |
जो भी श्रमिक इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं उन्हें योजना के अंतर्गत पंजीकरण करना होगा | पंजीकरण करने के बाद उन्हें इस योजना के जरिए कार्ड प्रदान किए जाएंगे | जिसके माध्यम से वह अस्पताल में कैशलेस उपचार की सुविधा का लाभ ले सकता है |
Rashtriya Swasthya Bima Yojana Benefits
स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ निम्न है :
- इस योजना को केंद्र सरकार के द्वारा संचालित किया जाता है |
- इस योजना का लाभ उन नागरिकों को मिलेगा जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं |
- Swasthya Bima योजना में प्रति वर्ष ₹30,000 कामगारों को दिया जाएगा |
- इस योजना में देश के 10 करोड से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा |
- इस योजना के जरिए लाभार्थी अपने सभी सामान्य बीमारियों का इलाज करवा सकते हैं |
- इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य श्रमिक व्यक्ति को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना |
- Rashtriya Swasthya Bima Yojana के जरिए श्रमिकों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आरएसबीवाई कार्ड प्रदान किया जाएगा |
- अगर श्रमिक व्यक्ति प्रतिवर्ष स्वास्थ्य योजना का लाभ लेना चाहता है तो उन्हें आर RSBY Card का समय-समय पर पंजीकरण करना होगा |
- कार्ड धारी व्यक्ति अपनी सुविधा के अनुसार हॉस्पिटल में जा सकता है |
- सरकार के द्वारा अच्छे स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने हेतु अलग-अलग स्थानों पर डेढ़ लाख से अधिक हेल्थ वैलनेस सेंटर स्थापित किए गए हैं |
राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना का पात्रता क्या है
अगर आप भी इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए पात्रता जानना बेहद जरूरी है जो नीचे दिए गए हैं :
- अगर कोई व्यक्ति इस योजना में आवेदन करना चाहता है तो उसके पास Rashtriya Swasthya Bima Yojana के जरिए बीपीएल कार्ड होना चाहिए |
- इस योजना के जरिए प्राप्त Swasthya Bima Card के तहत लाभार्थी केवल उन्हीं अस्पतालों में मुफ्त इलाज करवा सकता है जो योजना के तहत लिंक में है |
- RSBY Card प्राप्त होने के लिए श्रमिकों को ₹30 का पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा |
- बीपीएल श्रेणी के अंदर आने वाले कामगार व्यक्ति के पांच सदस्यों की परिवार इकाई स्वास्थ्य सेवाएं का लाभ ले सकेंगे |
- सरकारी एवं निजी अस्पतालों में कामगारों को मुफ्त इलाज लेने के लिए Swasthya Bima Card को कैश काउंटर में दिखाना होगा |
राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना का दस्तावेज क्या है
- कामगार व्यक्ति का आधार कार्ड
- बीपीएल प्रमाण पत्र
- वार्षिक आय प्रमाण पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना 2022 – किसान पेंशन योजना : ऑनलाइन आवेदन
- (APY CHART) अटल पेंशन योजना 2022 | ऑनलाइन आवेदन , APY Scheme
Rashtriya Swasthya Bima Yojana Registration Process
अगर आप भी योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए प्रोसेस को फॉलो करें :
- सर्वप्रथम सरकार के द्वारा बीपीएल परिवारों का पहचान किया जाएगा |
- यह काम सर्वेक्षण एजेंसीज करेगी और पात्र परिवारों की सूची भी बनाएगी |
- सूची बनने के बाद बीमा कंपनियों में ट्रांसफर किया जाएगा |
- बीमा कंपनियों का चुनाव प्राधिकरण के द्वारा होगा |
- नीति एजेंटों के द्वारा अब सभी बीपीएल परिवार को सूचित एवं पॉलिसी लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा |
- उसके बाद पंजीकरण केंद्र स्थापित होंगे |
- जहां पात्र परिवार पंजीकरण करवा सकते हैं |
- सरकार के द्वारा दूरदराज के क्षेत्रों में नामांकन शिविर (चलता फिरता) लगाए जाएंगे |
- वे आवेदक जो जो पात्र हैं उन्हें वहां जाकर पंजीकरण करवाना होगा और अपना बीमा/स्मार्ट कार्ड बनाना होगा |
- शिविर में आवेदकों का बायोमेट्रिक रिकॉर्ड किया जाएगा |
- उसके बाद एजेंट के द्वारा Swasthya Bima Card जारी करेंगे |
- जिसे हम RSBY Smart Card/Golden Card के नाम से भी जानते हैं |
- कार्ड के लिए आपको यहां पर ₹30 का भुगतान करना होगा |
- इस RSBY Card में आवेदक और उसके परिवार के बारे में बायोमेट्रिक संबंधी जानकारी एक चिप में होगी |
- आपको यहां पर आरएसबीवाई स्मार्ट कार्ड/गोल्डन कार्ड के साथ इस योजना से संबंधित जानकारी वाले एक पेमलेट दिया जाएगा |
- इसमें योजना से जुड़े अस्पतालों की सूची भी मिलेगी |
- इस पूरी प्रक्रिया को होने में 10 मिनट लगते हैं |
Rashtriya Swasthya Bima Yojana 2022 (FAQ)
Q : राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना का कौन-कौन लाभ ले सकता है ?
Ans : इस योजना का लाभ देश के अंदर आर्थिक रूप से कमजोर गरीब वर्ग के नागरिक जैसे कि असंगठित कामगार / श्रमिक बीपीएल कार्ड धारी परिवार के लोग लाभ ले सकते हैं |
Q : राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के जरिए कितने रुपए तक का इलाज मुफ्त में मिलता है ?
Ans : इस योजना के जरिए लाभार्थी के बीमार होने पर उनके मुफ्त इलाज के लिए ₹30,000 तक का निशुल्क इलाज मिलेगा | अगर परिवार का कोई सदस्य भी बीमार होता है तो वह भी इस योजना का लाभ ले सकता है |
Q : राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना का उद्देश्य क्या है ?
Ans : इस योजना का उद्देश्य गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर कामगारों को स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध करवाना | इस योजना के जरिए पात्र व्यक्ति को बीमा धनराशि दी जाएगी ताकि उनका और उनके परिवार का इलाज सही से हो सके |
Q : राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना में पंजीकरण और आवेदन हेतु कितना भुगतान शुल्क लगता है ?
Ans : इस योजना में आवेदन या पंजीकरण के लिए मात्र ₹30 का भुगतान करना पड़ता है | भुगतान पंजीकरण शिविरों में करना होगा |
Q : राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना हेतु नागरिक किस प्रकार पंजीकरण कर सकते हैं ?
Ans : लाभार्थी नागरिक जो प्राधिकरण के द्वारा चयन किए गए हैं | वे एजेंसी के द्वारा आयोजित कैपों के माध्यम से राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना हेतु पंजीकरण कर सकते हैं |
Q : राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरुआत कब हुई ?
Ans : राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरुआत 1 अप्रैल 2008 को शुरू किया गया था | भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा संचालित किया जाता है |
Q : Rashtriya Swasthya Bima Yojana Helpline Number kya hai ?
Ans : अगर आप इस योजना में किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए फोन नंबर पर कॉल करें |
Helpline Number – 1800-180-1900
Q : राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना का आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?
Ans : www.rsby.gov.in
Q : RSBY full form kya hai ?
Ans : Rashtriya Swasthya Bima Yojana