उन्नत भारत अभियान योजना 2022 : Unnat Bharat Abhiyan Login, उद्देश्य, लाभ

उन्नत भारत अभियान क्या हैं

भारत देश को शिक्षित भारत-स्वस्थ्य भारत- स्वच्छ भारत- स्वावलंबी भारत-संपन्न भारत बनाने के लिए 11 नवम्बर 2014 को उन्नत भारत अभियान को शुरू किया गया | इस अभियान के अनुसार भारत के शहरों के साथ साथ गांवो का भी विकास हों | ऐसा कहा जाता है कि भारत गांव में निवास करता हैं, यहां के संस्कृति को जानना हैं तो गांव में जाना होगा इसलिए भारत के उन्नति के लिए यहां के गांव का विकास करना जरूरी है |

गांव के बुनियादी विकास के लिए वहां पर शिक्षा, स्वास्थ्य केन्द्र, सड़क, रोजगार इन चीजों का सामाधान किया जाएगा | इस अभियान के तहत इस बात पर थी जोड़ दिया जाएगा, जिन गांवों में अभी तक विकास नहीं हो पाया हैं, वहां पर विकास किया जाए क्योंकि अभी भी कई गांव विकास से काफी पीछे हैं उन गांवो का बेहतर विकास किया जाएगा |

पहले Unnat Bharat Abhiyan को दिल्ली आईआईटी नै आरंभ ने किया था लेकिन कुछ समय बाद भारत सरकार ने इस अभियान को मान्यता देकर पूरे भारत में इस अभियान को शुरू किया | इस योजना का मुख्य लक्ष्य गांव एवं ग्रामवासियों का विकास किया जाए | वहां पर शिक्षा स्वास्थ्य सड़क से लेकर रोजगार की बेहतर सुविधा हो |

उन्नत भारत अभियान का दूसरा संस्करण :

Unnat Bharat Abhiyan Yojana को अपडेट करके 25 अगस्त 2018 को इसका दूसरा संस्करण लॉन्च किया गया हैं | अब मानव संसाधन विकास मंत्रालय का नाम बदलकर अब शिक्षा मंत्रालय हो गया हैं |

उन्नत भारत अभियान योजना के पहले संस्करण में कई संस्थानों को निमंत्रित करके जोड़ा गया था लेकिन उस में किसी प्रकार की बाध्यता नहीं थीं, लेकिन नये संस्करण में नियमों बदला गया हैं, अब उच्च शिक्षण संस्थानों को 5 गांवों को गोद लेना अनिवार्य है | इस नए संस्करण में 750 प्राइवेट एवं सरकारी शिक्षण संस्थाओं को जोड़ा गया हैं |

Unnat Bharat Abhiyan 2022

योजना का नाम उन्नत भारत अभियान
किसने शुरू की केंद्र सरकार के द्वारा
कब शुरू की 11 नवम्बर 2014
विभाग मानव संसाधन विकास मंत्रालय (शिक्षा मंत्रालय)
उद्देश्य शहर के साथ साथ गांवो का विकास करना
लाभार्थी देश के नागरिक
हेल्पलाइन नंबर 11265 91157, 11265 96451, 11265 96351
ईमेल आईडी[email protected]
ऑफिसियल वेबसाइट unnatbharatabhiyan.gov.in

उन्नत भारत अभियान योजना का उद्देश्य क्या हैं

कहा जाता है गांव भारत का आत्मा है, अगर भारत का विकास करना है तो उससे पहले वहां के गांव का विकास करना होगा | यही इस Unnat Bharat Abhiyan का मुख्य उद्देश हैं | अभी भी भारत के ऐसे कई गांव है जो विकास से अछूता है, बहां पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा, बिजली-पानी, रोजगार के साधन नहीं हैं |

इन सब चीजों का वहां पर समाधान किया जाए जिससे कि गांव का विकास हो सके | अगर गांव के विकास में किसी प्रकार की समस्या आ रही हैं तो उस समस्या को समाधान करके वहां पर विकास किया जाएगा | गांव में बेहतर बुनियादी ढांचा होगा तो गांव आत्मनिर्भर बनेगा |

उन्मत भारत अभियान का लाभ क्या है

  • Unnat Bharat Abhiyan Yojana के अनुसार गांव को विकसित करना हैं |
  • इस अभियान भें 5 चीजों पर काम किया जाएगा |
  • वह है – शिक्षित भारत, स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत, स्वालंबी भारत, संपन्न भारता |
  • इस अभियान का पहला संस्करण 11 नवम्बर 2014 को शुरू किया गया एवं दूसरा संस्करण इसका 25 अगस्त 2018 को शुरू किया गया है |
  • इस अभियान से गांव के लोगों को उनके जरूरत के हिसाब से प्रशिक्षण दिया जाएगा जिससे कि वह गांव में काम कर सकें |
  • इस अभियान का मुख्य लक्ष्य हैं किं शिक्षा के क्षेत्र एवं उनसे जुड़ी चीजों का विकास किया जाए |
  • इस अभियान में 750 नए निजी एवं सरकारी संस्थान जोड़े गये हैं |
  • इन शिक्षण संस्थाओं को 5 गांव को गोद लेना अनिवार्य होगा |

उन्नत भारत अभियान का पात्रता

  • भारत देश के ही संस्थान इस अभियान में आवेदन कर सकते हैं |
  • आवेदन करने बाली संस्था कम से कम 5 गांवों को गोद ले सकें |
  • शिक्षा मंत्रालय द्वारा आवेदन करने वाले को चुना जाएगा एवं जिसका उच्च रैंक रहेगा, उसे पहले चुना जाएगा |
  • उच्च शैक्षणिक संस्थान जो विकास के कार्य करना चाहते हैं, वह इस योजना में आवेदन कर सकते हैं |

उन्नत भारत योजना का महत्वपूर्ण कागजात क्या है

  • डीसी पत्र
  • जनादेश प्रपत्र
  • ईमेल आईडी और फ़ोन नंबर
  • संस्थागत बैंक विवरण कार्ड
  • आवेदक का आधार
  • ग्रामीणों की संख्या व नाम को अपनाने का प्रस्ताव (लिखित में)
  • समन्वयक संस्थान
  • मान्य AISHE CODE

उन्नत भारत अभियान में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया क्या हैं

भारत सरकार ने गांव के विकास के लिए इस अभियान को शुरू किया हैं। इस अभियान में आप भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं :

  • Unnat Bharat Abhiyan Online Registration करने के लिए आपको सर्वप्रथम इसकी आफिशियल वेबसाइट पर आना होगा |
  • unnatbharatabhiyan.gov.in
  • स्क्रीन पर वेबसाइट का मुख्य पेज खुलकर आ जाएगा |
  • इस पेज में आपको ज्वाइन यू बी ए का विकल्प दिखेगा, उस पर बटन दबायें |
  • सामने पात्रता अनुभाग आ जाएगा, उसे पढ़ें |
  • इस जानकारी को पढ़ने के बाद नीचे प्रोसीड के विकल्प पर बटन दबायें |
  • बटन दबाते हीं स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन होगा |
  • यहां पर आपसे संस्थान से जुड़ी जानकारी मांगी जाएगी उसे भरें जैसे:- संस्थान का नाम, पता आदि |
  • अपको अब इसके संस्थान संपर्क की जानकारी को भरना होगा |
  • इसके नीचे सबमिट के विकल्प पर बटन दबा दें |
  • अब आपकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो गयी है |
  • आपको एक लॉगइन आईडी और एक पासवर्ड प्राप्त होगा, जिससे आप लॉगिन कर सकते हैं |

Unnat Bharat Abhiyan Login Process

  • व्यक्ति को सर्वप्रथम उन्नत भारत अभियान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर आना होगा |
  • unnatbharatabhiyan.gov.in
  • वेबसाइट का मुख्य पेज खुल जाएगा |
  • आपको यहां पर SEG के टैब पर बटन दबाना होगा |
  • फिर सब्जेट एक्सपर्ट ग्रुप लॉगइन के लिंक पर बटन दबाना होगा |
  • सामने एक नया फॉर्म प्राप्त होगा इसमें आप ईमेल आईडी, पासवर्ड को भरें फिर सबमिट पर बटन दबा दें |

भाग लेने वाले संस्थान की सूची कैसे देखें

  • व्यक्ति को उन्नत भारत अभियान योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर आना होगा |
  • unnatbharatabhiyan.gov.in
  • मुख्य पेज पर आप PROGRESS के कॉलम में, Participating Institutes के विकल्प पर बटन दबायें |
  • सामने अगला पेज ओपन होगा |
  • आप यहाँ पर स्टेट, डिस्ट्रिक्ट विलेज, आर्डर बय, सॉर्टिंग इत्यादि को चुनें |
  • फिर Apply filter पर क्लिक करें |
  • सामने संस्थान की सूची आ जाएगीं |

Leave a Comment