Contents
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना क्या है
उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के कन्याओं के हित में कई योजनाओं को शुरु करती हैं उन्हीं योजना में से एक कन्या सुमंगला योजना है | इस योजना को 25 अक्टूबर 2021 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा शुरू किया गया |
इस योजना के जरिये कन्या के जन्म से लेकर उनके पढ़ाई तक के खर्च में सरकार द्वारा वित्तीय मदद दी जाएगी। इस योजना से कन्याओं को सरकार के द्वारा 15 हजार रुपये की वित्तीय मदद दी जाएगी | जिससे वह उच्च शिक्षका लें सकें, जिससे वह आत्मनिर्भर और सशक्त बन पाएँगी |
Kanya Sumangala Yojana में लाभ लेने के लिए कन्याओं को ऑनलाइन माध्यम से पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा | इस योजना का लाभ किसी परिवार की दो बेटियों को ही दिया जाएगा |
जन्म के 6 महीने के भीतर ही कन्या का खाता खुल सकता है | इस Sumangala Yojana सें दिए जाने वाला राशि 6 किश्तों में दिया जाता है | सबसे पहले कन्या के जन्म के वक्त बेटी को 2000 ₹ दिए जाते हैं |
इसके बाद टीकाकरण करने के वक्त 1000 रुपया; कक्षा 1 में दाखिला लेते वक्त 2000 रुपया, उसके बाद वर्ग 6 में जाने पर 2000 रुपये, वर्ग 9 में जाने पर 3000 रुपया, दसवीं व बारहवी पास हो जाने के बाद डिग्री, या डिप्लोमा कोर्स में दाखिला लेते वक्त 5000₹ की राशि दिया जाता है |
कन्या सुमंगला के द्वारा जो वित्तीय मदद दी जाती हैं वह लाभार्थी के सीधे बैंक खाता में जाएगा इसलिए अवेदक का बैंक खाता होना जरूरी हैं जो आधार कार्ड से लिंक हों | आर्थिक स्थिति से कमजोर परिवार की कन्याओं का पढ़ाई का खर्च सरकार खुद लेती हैं |
Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana में कन्या की पढ़ाई के साथ उसके स्वास्थ का भी खयाल रखा जाता है | इस योजना का लाभ केवल उत्तर प्रदेश के मूल निवासी ही ले सकते हैं | इस योजना का लाभ लेने से कन्याओं को पढ़ाई में किसी भी प्रकार का दिककत का सामना नहीं करना पड़ेगा, जिससे वह आत्मनिर्भर और सशक्त बन पाएँगी |
इस लेख के जरिये हम आपको कन्या सुमंगला योजना में ऑनलाइन/ऑफलाइन में आवेदन कैसे किया जाता है, इसकी पात्रता क्या है, इसके लाभ, दस्तावेज आदि क्या है उसके बारे में बताएंगे इसलिए आप इस लेख को पूरा पढ़े |
- यूपी महिला सामर्थ्य योजना 2022 ऑनलाइन आवेदन | Up Mahila Samarthya Yojana
- फ्री सिलाई मशीन योजना फॉर्म 2022 | ऑनलाइन आवेदन, Free Silai Machine Yojana
- उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना 2022 | शादी अनुदान ऑनलाइन फॉर्म रजिस्ट्रेशन
- (vaad up nic) राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली 2022 | RCCMS UP
Kanya Sumangala Yojana 2022
योजना | मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना 2022 |
किसने शुरू की | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा |
विभाग | महिला एवं बाल विकास विभाग |
उद्देश | महिलाओं को आगे बढ़ाना |
कब शुरू की | 25 अक्टूबर 2021 |
आवेदन | ऑनलाइन एवं ऑफलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | mksy.up.gov.in |
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के उद्देश्य
- Kanya Sumangala Yojana 2022 का मुख्य उद्देश्य है राज्य में बालिकाओं के प्रति लोगों का विचार सकारात्मक करना |
- आप सभी जानते हैं हमारे देश में आज भी लड़कियां के प्रति सोच लड़कों की अपेक्षा ऐसी नहीं है जैसे कि सकारात्मक होनी चाहिए |
- इसी विचार को सकारात्मक बनाने के लिए सरकार ने Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana की शुरुआत की इस से भ्रूण हत्या बाल विवाह तथा लड़का लड़की में भेदभाव को कम करना है |
- Kanya Sumangala Yojana के माध्यम से सरकार के द्वारा बालिकाओं को ₹15,000 की सहायता राशि प्रदान की जाती है ताकि बालिकाओं के पालन पोषण एवं शिक्षा दीक्षा में कुछ सहायता हो सके |
- इस योजना के लाभ के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होता है | इसके लिए आपको किसी सरकारी कार्यालय का चक्कर लगाने की कोई आवश्यकता नहीं है | आप आसानी से ऑनलाइन आवेदन और लाभ उठाइए |

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभ
Kanya Sumangala Yojana के माध्यम से बालिकाओं को क्या विशेष लाभ मिलेगा नीचे विस्तार से बताया गया है |
- Sumangala Yojana के माध्यम से पालिका के जन्म होने पर ₹2000 की सहायता राशि प्रदान की जाती है |
- सरकार के द्वारा इस योजना के माध्यम से जुड़वा बेटियों को भी लाभ मिलेगा बालिका के जन्म के 1 वर्ष के उपरांत टीकाकरण करने के बाद बालिका को 1000 रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी |
- यदि आपकी तीन बालिका है तो दो बालिकाओं को ही इस योजना का लाभ मिलेगा |
- इस योजना का लाभ अनाथ बालिकाओं को भी दिया जा रहा है |
- इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेज दी जाती है |
- Kanya Sumangala Yojana का लाभ लेने के लिए लाभार्थी का बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक करना चाहिए |
- इस योजना के लाभ के लिए आप फ्री में अप्लाई कर सकते हैं |
- इसके लिए कोई चार्ज नहीं लगता है सरकार की ओर से प्रयास है |
- इस योजना को जन-जन तक पहुंचाया जाए ताकि अधिक से अधिक नागरिक इसका लाभ उठा सकें |
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना लाभ के लिए पात्रता
अगर आप Sumangala Kanya Yojana में आवेदन करना चाहते हैं तो उसके लिए पात्रता जानना बेहद जरूरी है | जो नीचे दिया गया है |
- Kanya Sumangala Yojana में वहीं आवेदन कर सकता है जो उत्तर प्रदेश का मूल निवास हो |
- जो परिवार इस योजना में आवेदन को इच्छुक हैं उनकी सलाना आय 3 लाख रुपया इससे कम होना चाहिए वहीं परिवार इस योजना के मापदंड में आता है |
- इस योजना का लाभ किसी परिवार की दो कन्याओं को ही दिया जाता है |
- अनाथ बच्चे को अगर किसी परिवार ने गोद लिया है तो अधिक से अधिक दो लड़कियां ही इस योजना का लाभ ले सकती हैं |
- अगर किसी परिवार में दो जुड़वा बेटियां हैं तो दोनों जुड़वा बेटी को अलग-अलग लाभ मिलेगा |
- इस स्थिति पर एक ही परिवार की तीन बेटियाँ इस योजना का लाभ ले सकती हैं |
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत राशि वितरण की श्रेणी
श्रेणी | धन राशि का लाभ कब मिलेगा | धनराशि |
पहली श्रेणी | बालिका का जन्म लेने पर | ₹2000 |
दूसरी श्रेणी | जब बालिका 1 वर्ष की हो जाए | उसके टीकाकरण के बाद | ₹1000 |
तीसरी श्रेणी | जब बालिका कक्षा एक में पड़ने लगती है | ₹2000 |
चौथी श्रेणी | जब बालिका कक्षा 6 में पढ़ती हो | ₹2000 |
पांचवीं श्रेणी | जब बालिका कक्षा 9 में प्रवेश लेती हो | ₹3000 |
छठी श्रेणी | जब बालिका बारहवीं में पढ़ती हो | ₹5000 |
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के दस्तावेज
Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana का लाभ लेने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेज आपको तैयार रखने होंगे |
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी (वैकल्पिक)
- आयु प्रमाण पत्र
- स्कूल प्रमाण पत्र
- किसी भी बैंक का बैंक खाता पासबुक (माता-पिता या अभिभावक या फिर स्वयं का जो भी उपलब्ध हो)
- मृत्यु प्रमाण पत्र (माता पिता के जीवित ना होने की स्थिति में)
- शपथ प्रमाण पत्र
- बालिका का नवीनतम फोटो
- संयुक्त परिवार की तस्वीर
- मोबाइल नंबर
- (SSPY)UP Vridha Pension Yojana 2022 |ऑनलाइन आवेदन, यूपी वृद्धा पेंशन योजना
- UP Ration Card List 2022 | यूपी राशन कार्ड लिस्ट
- झटपट बिजली कनेक्शन योजना 2022 | UPPCL Jhatpat Connection Apply Online
- UP e District 2022 | आय,जाति,निवास प्रमाण पत्र, edistrict.up.gov.in
उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना में ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया क्या हैं
अगर आप Kanya Sumangala Yojana में ऑनलाइन के बजाए ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो इसकी जानकारी नीचे दी गई हैं उसे पढे |
- सबसे पहले आवेदक आवेदन फार्म लेने के लिए आप उप मुख्य परीविक्ष अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, एसडीएम अधिकारी या फिर इस योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फ्री में फॉर्म ले सकते हैं |
- आवेदन फॉर्म में जो जानकारी मांगी जा रही हैं जैसे :- पिता का नाम, लडकी का नाम, उसे अच्छे से और सही भरें |
- फॉर्म भरने के बाद आवेदन फॉर्म में जो भी दस्तावेज मांगे जा रहे हैं उस के फोटोकॉपी को साथ में अटैच कर अपने यहा़ं के जिला अधिकारी या खंड अधिकारी के पास जाकर इस फॉर्म को जमा करें |
- इस तरह से आप ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं |
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का स्टेटस कैसे चेक करें
- स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
- msky.up.gov.in
- वेबसाइट का मुख्य पेज खुल जाएगा |
- यहां पर आप नागरिक सेवा पोर्टल के विकल्प पर बटन दबाएं |
- बटन दबाते ही आप लॉगइन पेज पर आ जाइएगा |
- इस पेज पर आप अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड को भरें |
- भरने के बाद नीचे साइन इन पर बटन दबा दें |
- इसके बाद Girl Child के सेक्शन में Track History का लिंक होगा उस पर बटन दबाएं |
- बटन दबाते ही आवेदन का स्थिति आपके स्क्रीन पर आ जाएगी |
Kanya Sumangala Yojana Online Registration
- Sumangala Yojana Online आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
- उसके बाद आपको नागरिक सेवा पोर्टल के विकल्प पर क्लिक करना है |
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा |
- आपको कंटिन्यू के विकल्प पर क्लिक करना है |
- अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा |
- फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी आपको सही-सही भरनी है |
- भरने के बाद सेंड ओटीपी (OTP) पर क्लिक करना है |
- अब आपके पास दिए गए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा और ओटीपी को दर्ज कर दें |
- ओटीपी दर्ज करने के बाद वेरीफाई और साइन इन करें |
- अब आप खुले पेज मे अपनी लॉगिन आईडी यूजरनेम पासवर्ड तथा कैप्चा कोड सब कुछ सही सही डालकर साइन इन के विकल्प पर क्लिक करें |
- इन सब के बाद आपके सामने सुमंगला योजना रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा |
- इस फॉर्म में बालिका की सभी पूछी गई जानकारियों को सही सही दर्ज करें |
- अब आपको फॉर्म में बैंक पासबुक की पीडीएफ अपलोड करनी होगी |
- सभी जानकारियों को सही तरह से भरने के बाद गो(Go) पर क्लिक करना होगा |
- अब आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के बाद बालिकाओं के लिए आवेदन फॉर्म भरना है |
- एक बालिका के लिए गर्ल चाइल्ड एक पर क्लिक करें दूसरी बालिका के लिए गर्ल चाइल्ड दो पर क्लिक करें |
- अब आपके सामने आवेदक फॉर्म खुलेगा |
- मांगी गई जानकारी भरकर फॉर्म को समीट कर दें |
- आप की mksy.up.gov.in registration 2022 पूरी हो जाएगी |
Kanya Sumangala Yojana 2022 (FAQ)
Q : कन्या सुमंगला योजना का वेबसाइट क्या है ?
Ans : Kanya Sumangala Yojana का वेबसाइट है = mksy.up.gov.in
Q : कन्या सुमंगला योजना का उद्देश्य क्या है ?
Ans : कन्या सुमंगला योजना का उद्देश्य यह है की लड़कियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाना समाज में जो लड़का लड़की का भेदभाव है उसको खत्म करना |
Q : क्या शादी के लिए भी इस योजना के जरिए धनराशि दी जाएगी ?
Ans : नहीं, सरकार ने इस Kanya Sumangala Yojana में शादी से संबंधित राशि के लिए कोई घोषणा नहीं कि हैं |