Contents
यूपी निःशुल्क बोरिंग योजना क्या हैं ?
यूपी सरकार प्रदेश के किसानों के लिए समय समय पर कल्याणकारी योजना लाती रहती हैं, जिससे उन्हें आर्थिक मदद मिल सकें, जिससे उन्हें किसी प्रकार की समस्या ना हों | किसान भाईयों के लिए यूपी सरकार ने एक ऐसी ही योजना को आरंभ किया है जिस का नाम UP Nishulk Boring Yojana हैं |
इस योजना को 1985 को शुरू किया गया था | यूपी निःशुल्क बोरिंग योजना का लाभ प्रदेश के छोटे एवं सीमान्त किसानों को दिया जाएगा | इस निःशुल्क बोरिंग योजना के अनुसार प्रदेश सरकार राज्य के किसानों के खेत में बोरिंग के खातिर पम्प सेट लगाने के लिए आर्थिक मदद देगी |
बहुत सारे किसान भाई हैं जिनको अपने फसल के सिंचाई के लिए कोई साधन नहीं हैं और वे अपने खराब आर्थिक स्थिति के कारण वे अपने खेत में पम्पसेट नहीं लगा सकते हैं वैसे किसानों को सरकार आर्थिक मदद देगीं | जो भी किसान सामान्य श्रेणी से आते हैं एवं जिनके पास 2 हेक्टर से अधिक कृषि भूमि हैं, वह इस योजना का लाभ ले सकते है |
UP Nishulk Boring Yojana 2022 में अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) के किसान इस योजना का लाभ ले सकते हैं | आगे बताते चलें कि जो किसान SC/ST वर्ग से आते हैं उनको आवेदन के खातिर कोई सीमा नहीं बनाया गया है | किसान को सरकार द्वारा मिलने वाला अनुदान राशि सीधे बैंक खाता में भेजी जाएगी |
प्रदेश के जो लघु किसान हैं उनको 5 हजार रुपये की मदद दी जाएगी, जो सीमान्त किसान हैं उनको 7 हजार रुपये की मदद दी जाएगीं एवं जो SC/ST वर्ग के किसान हैं उनको 10 हजार रुपये की मदद दी जाएगी | जो भी किसान इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं वह आवेदन करके ले सकते हैं |
UP Nishulk Boring Yojana 2022
योजना | यूपी निःशुल्क बोरिंग योजना 2022 |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
विभाग | लघु सिंचाई विभाग यूपी |
लाभ लेने वाले | राज्य के लघु एवं सीमान्त किसान |
उद्देश्य | किसान को आर्थिक सहायता प्रदान करना |
हेल्पलाइन नंबर | 2286627/2286601/2286670 |
आधिकारिक वेबसाइट | minorirrigationup.gov.in |
यूपी नि:शुल्क बोरिंग योजना का उद्देश्य क्या है
UP Nishulk Boring Yojana 2022 का उद्देश्य यह हैं कि प्रदेश के किसानों को उनके खेत में सिंचाई के लिए पम्पसेट लगाने के लिए अनुदान राशि देना | इस बात को हम भली भांति जानते हैं कि प्रदेश के अंदर ऐसे कई जिले हैं, जहाँ पर पानी की समस्या है | जहां बारिश भी बहुत कम होती है |
ऐसे में किसान द्वारा लगाये गए फसल सूख जाते हैं या फिर पानी के बिना बर्बाद हो जाती हैं | इन्हीं समस्या के समाधान के लिए सरकार ने UP Nishulk Boring Yojana को आरंभ किया | जिसके जरिये जो किसान आर्थिक रूप से कमजोर हैं, उनके खेत में पम्पसेट लगाने के लिए अनुदान राशि देगी | जिससे वह अपने खेत में अच्छे से सिंचाई कर पाएंगे |
यूपी निःशुल्क बोरिंग योजना का लाभ क्या हैं
किसान के फसल के सिंचाई के लिए उत्तर प्रदेश निःशुल्क बोरिंग योजना को शुरू किया गया हैं | इस योजना से मिलने वाली लाभ की सूची नीचे दी गई हैं :
- प्रदेश के छोटे एवं सीमान्त किसानों को UP Nishulk Boring Yojana 2022 का लाभ मिलेगा |
- प्रदेश के जो किसान लघु हैं उनको सरकार द्वारा 5 हज़ार रुपये की राशि दी जाएगी |
- इस योजना का लाभ केवल यूपी के किसान ले सकते हैं |
- प्रदेश के जो किसान सीमान्त हैं उनको 7 हजार रुपये का मदद दिया जाएगा |
- जो किसान SC/ST वर्ग से आते हैं, उनको सरकार 10 हजार रुपये की मदद देगीं |
- UP Free Boring Yojana से किसान अपने फसल की आसानी से सिंचाई कर सकेंगे |
यूपी निःशुल्क बोरिंग योजना का पात्रता क्या हैं
जो किसान इस UP Nishulk Boring Yojana में आवेदन करना चाहते हैं उनको इस योजना का पात्रता को जानना बेहद जरूरी हैं, जो इस प्रकार हैं :
- जो किसान उत्तर प्रदेश का मूल निवासी हो वह इस योजना का लाभ ले सकता है |
- प्रदेश के जो किसान लघु एवं सीमान्त हैं, वह इस योजना के पात्रता मापदंड में आते हैं |
- UP Free Boring Yojana में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति एवं सामान्य वर्ग के किसान आवेदन कर सकते हैं |
- 2 हेक्टर की भूमि सामान्य वर्ग के किसान के पास होनी चाहिए |
- SC/ST वर्ग के किसानों के लिए आवेदन की सीमा तय नहीं की गई है |
यूपी निःशुल्क बोरिंग योजना में कागजात क्या-क्या है
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- बैंक खाता पासबुक
- रजिस्टर मोबाइल नंबर
- भूमि के कागजात ( लेटेस्ट खतौनी 61 बी, खसरा )
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक डिटेल्स
- प्रमाणपत्र
- आयु प्रमाणपत्र
- पहचान पत्र : वोटर ID कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड
- आय प्रमाणपत्र
यूपी नि:शुल्क बोरिंग योजना में आवेदन कैसे करें
- UP Nishulk Boring Yojana Apply Online करने के लिए आवेदक को सर्वप्रथम इस योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर आना होगा |
- minorirrigationup.gov.in
- स्क्रीन पर वेबसाइट का मुख्य पेज ओपन हो जाएगा |
- आपको मुख्य पेज पर जा कें, नया क्या हैं के ऑप्शन में जाकर सामने विकल्प में से डाउनलोड के ऑप्शन पर बटन दबाना हैं |
- स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म आ जाएगा |
- उसे आप डाउनलोड करें, उसका प्रिंट आउट निकलवा लें |
- उस फॉर्म में जो आपसे जानकारी मांगी जा रहें, उसे भरें और जो दस्तावेज मांगे गए हैं, उसके फोटोकॉपी को फॉर्म के साथ संग्लन कर दें |
- फॉर्म भरने के बाद अपने प्रखंड विकास पदाधिकारी, तहसील या लघु सिंचाई विभाग में जमा कर दें |
- इस तरह से आप आवेदन कर सकते हैं |
यूपी निःशुल्क बोरिंग योजना मे लोगिन कैसे करें
- UP Nishulk Boring Yojana Login करने के लिए आवेदक को सर्वप्रथम इस योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर आना होगा |
- minorirrigationup.gov.in
- स्क्रीन पर वेबसाइट का मुख्य पेज ओपन होगा |
- मुख्य पेज पर आप लोगिन के विकल्प पर बटन दबायें |
- स्क्रीन पर न्यू पेज ओपन होगा उस पेज पर आपको एक फॉर्म प्राप्त होगा, उसमें मांगी गई जानकारी को भरें जैसे : यूजर नेम, पासवर्ड |
- उसके बाद नीचे कैप्चा कोड को दर्ज करें और लॉगिन पर क्लिक करें |
- इस तरह से आप लॉगिन कर सकते हैं |