उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना 2022 रजिस्ट्रेशन, ऑनलाइन फॉर्म रजिस्ट्रेशन

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना क्या है

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही है एक ऐसी योजना है जिसके तहत प्रदेश की बेटियों को शादी के लिए सरकार द्वारा आर्थिक सहायता दी जाती है |

Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana के तहत पहले प्रदेश की बेटियों को ₹20,000 की सहायता राशि मिलती थी लेकिन अब सरकार द्वारा इस राशि को बढ़ाकर ₹35,000 कर दिया गया है |

यूपी सामूहिक विवाह योजना का लाभ राज्य के गरीब वंचित कमजोर वर्ग, विधवा महिला और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग इत्यादि जैसे कैटेगरी में आने वाले प्रदेशवासियों की बेटियों की शादी में उत्तर प्रदेश सरकार उन्हें ₹35,000 की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है |

 Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana 2022

योजनाउत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना
राज्यउत्तर प्रदेश
लाभार्थीराज्य के गरीब वंचित कमजोर वर्ग की बेटिया
ऑफिसियल वेबसाइट shadianudan.upsdc.gov.in
ऑनलाइन फॉर्म रजिस्ट्रेशनClick Here

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का उद्देश्य

Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana का मुख्य उद्देश्य है प्रदेश के अंदर गरीब वंचित आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग जैसे नागरिकों की बेटियों की शादी में होने वाले खर्च को कम करना यानी सरकार द्वारा आर्थिक मदद पहुंचाना ताकि लोगों के मन से शादी में होने वाले खर्च को लेकर नकारात्मक विचारों को समाप्त किया जा सके |

आप सभी जानते हैं बेटी की शादी में बहुत खर्च होता है | जिसकी वजह से आम नागरिक जिनकी आर्थिक स्थिति बहुत ही कमजोर है उन्हें सबसे ज्यादा इसका सामना करना पड़ता है | कभी-कभी तो बेटी की शादी के लिए दूसरों से कर्ज भी लेना पड़ता है | जिसकी वजह से घर वाले सीधे-सीधे कर्ज से दबते चले जाते हैं |

इन्हीं सब चुनौतियों को मध्य नजर रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने बेटियों की शादी के लिए आर्थिक रूप से मदद करने का निश्चय किया है | इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा |

यूपी सामूहिक विवाह योजना की पूरी प्रक्रिया पात्रता दस्तावेज एवं आवेदन करने की सारी जानकारी इस लेख में आपको मिलेगी आप इस लेख को पूरा ध्यानपूर्वक पढ़ें |

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लाभ

  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही सामूहिक विवाह योजना से लाखों लोग फायदा ले रहे हैं |
  • Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana के अंतर्गत कोई भी गरीब आर्थिक रूप से कमजोर नागरिक इस योजना का लाभ ले सकते हैं |
  • इस योजना का लाभ विधवा एवं तलाकशुदा महिलाओं को भी प्रदान किया जा रहा है |
  • इस योजना के तहत नागरिकों को शादी के लिए सरकार की ओर से 35,000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है |
  • Samuhik Vivah Yojana के अंतर्गत सामूहिक विवाह में कम से कम 10 जोड़ों को सम्मिलित किया जाएगा जैसे कि योजना के नाम से ही स्पष्ट है |
  • इस योजना के तहत होने वाली शादी को जिला मजिस्ट्रेट द्वारा प्राधिकृत किया जाएगा |
  • इस योजना के तहत सरकार द्वारा सभी को उपहार स्वरूप एक नया मोबाइल और घरेलू उपयोग के समान भी भेंट स्वरूप प्रदान किए जाएंगे जैसे कपड़े बिछिया पायल बर्तन आदि के लिए 10 हजार की धनराशि प्रदान की जाएगी |

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए पात्रता

  • यूपी सामूहिक विवाह योजना के लाभ के लिए कई नियम हैं जिन को पूरा करने के बाद ही आपको इसका लाभ मिल सकता है |
  • इस योजना का लाभ केवल उत्तर प्रदेश के नागरिकों को ही मिल सकता है क्योंकि है योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही है |
  • इस योजना का लाभ केवल वहीं लोग ले सकते हैं जिनकी वार्षिक आय 2 लाख से कम हो |
  • यूपी सामूहिक विवाह योजना के तहत लड़की की उम्र विवाह के समय 18 वर्ष (नया नियम अभी लागू नहीं हुआ है) से कम नहीं होनी चाहिए एवं लड़के की उम्र 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए |
  • इस योजना का लाभ वह महिलाएं भी ले सकती हैं जो निराश्रित है और सेवा के लिए आर्थिक रूप से सक्षम नहीं है |
  • इस योजना का लाभ उत्तर प्रदेश के वह नागरिक पात्र हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं वीपीएल परिवार में आते हैं |
  • इस योजना के तहत सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता राशि लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है इसलिए किसी भी बैंक में खाता होना अनिवार्य है |
  • इस योजना के तहत कम से कम 10 जोड़ों की शादी सामूहिक रूप से होती है नगरीय निकाय (नगर पंचायत नगर पालिका नगर परिषद नगर निगम ) क्षेत्र पंचायत स्तर एवं जिला पंचायत स्तर पर होगा |

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की आवश्यक दस्तावेज

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लाभ के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज है जिन्हें पूरा करना होगा |

  • जाति प्रमाण पत्र आवेदक का
  • आयु प्रमाण पत्र आवेदक का
  • बैंक पासबुक की कॉपी
  • आवेदक का आधार कार्ड
  • परिवार की आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • वर वधू की फोटो
  • मोबाइल नंबर

Samuhik Vivah Yojana Registration Online

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लाभ के लिए सबसे पहले आपको इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |

  • shadianudan.upsdc.gov.in
  • वेबसाइट पर जाने के बाद अब आपके सामने होम पेज खुल जाएगा |
  • अब आपको एप्लीकेशन फॉर्म पर जाना होगा उसके बाद आपको इस फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी नाम, पता, आधार नंबर, ऊमर आदि सभी सही-सही दर्ज करना होगा | सभी जानकारी भरने के बाद एक बार देख ले कोई गलती ना करें इसके बाद आप समीट पर क्लिक कर दें |
  • इसके बाद आप लॉग इन कर ले लोगिन करने के बाद आपका आवेदन पूरा हो जाएगा |

Samuhik Vivah Yojana Registration Offline

  • सबसे पहले आप मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा या आप इस फॉर्म को खरीद भी सकते हैं |
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही -सही भर लीजिए जानकारी भरने के बाद सभी आवश्यक दस्तावेज फॉर्म के साथ अटेच कर ले |
  • अब आपको भरे हुए फॉर्म को अपने नगर निकाय (पंचायत नगर पालिका परिषद नगर निगम) क्षेत्र जिला पंचायत स्तर पर जमा कर दें इसके बाद शादी के वक्त आपको योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा |

Leave a Comment