Contents
विधवा पेंशन योजना क्या है ?
विधवा पेंशन योजना एक ऐसी योजना है जो देश के अंदर कई ऐसी महिलाएं रह रही हैं जिनकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब है | जिन्हें अपनी जीवन यापन करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है | इन्हीं समस्याओं को दूर करने के लिए उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा Vidhwa Pension Yojana शुरु की गई है |
Vidhwa Pension के तहत पात्र विधवा महिलाओं को प्रति माह पेंशन प्रधान की जाती है | जिससे वे अपना खर्च उठा सकें | इस योजना का लाभ केवल वही महिलाएं ले सकती हैं जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रही हों |
यह पेंशन राज्यों के उन महिलाओं को दी जाती है जिनके पति की मृत्यु हो गई है उसके बाद कोई कमाने वाला नहीं है | सभी राज्यों की सरकार अपने राज्य की विधवा महिलाओं को अलग-अलग प्रकार से पेंशन धनराशि आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान कर रही है |
- बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना 2022 Apply Online, Check Status, Mukhyamantri Vridha Pension
- (SSPY)UP Vridha Pension Yojana 2022 |ऑनलाइन आवेदन, यूपी वृद्धा पेंशन योजना
- MP Vridha Pension Yojana 2022 | ऑनलाइन आवेदन, मध्य प्रदेश वृद्धा पेंशन योजना
Vidhwa Pension Yojana 2022
योजना का नाम | विधवा पेंशन योजना |
उद्देश्य | राज्य की विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना |
लाभार्थी | राज्य की हर एक विधवा महिला |
लाभ | आर्थिक सहायता, सीधे बैंक खाते में |
राज्य | लगभग भारत के हर एक राज्य में लागू |
मिलने वाली राशि | राज्य सरकार द्वारा निर्धारित |
योजना शुरू की गई | केंद्र सरकार के द्वारा तथा संचालन राज्य सरकार के द्वारा किया जा रहा |
विधवा पेंशन योजना का उद्देश्य क्या है
Vidhwa Pension Yojana का उद्देश्य विधवा महिला अर्थात जिनके पति की मृत्यु हो जाने के बाद उनका कोई कमाने वाला नहीं है, ऐसी महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए यह योजना शुरू की गई है |
Vidhwa Pension योजना के माध्यम से विधवा महिलाओं को सरकार द्वारा वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है | जिससे वह अपना जीवन यापन सही ढंग से कर सकें |
इस योजना के माध्यम से विधवा महिलाएं सशक्त बनेगी तथा उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगी अब इस पेंशन योजना के माध्यम से विधवा महिलाओं को अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए दूसरों पर निर्भर रहने की आवश्यकता भी नहीं पड़ेगी |
विधवा पेंशन योजना का लाभ क्या है
- Vidhwa Pension Yojana का लाभ केवल भारत देश की महिलाओं को ही मिलेगी |
- इस योजना के तहत देश के विभिन्न राज्य सरकारों के द्वारा विधवा महिलाओं को आर्थिक वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है |
- इस योजना का लाभ केवल गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले विधवा महिलाओं को ही मिलेगा |
- Vidhwa Pension योजना के तहत दी जाने वाली राशि लाभार्थी के सीधे बैंक अकाउंट में जाएगा इसीलिए लाभार्थी का बैंक अकाउंट होना अनिवार्य है |
- इस योजना का लाभ उन विधवा महिलाओं को मिलेगा जिनकी आर्थिक स्थिति खराब है एवं उनकी आयु 18 से 60 वर्ष की है |
- Vidhwa Pension योजना के तहत 18 वर्ष या उससे अधिक मगर 55 वर्ष से कम आयु की महिलाओं को सरकार द्वारा प्रतिमाह 500 रूपये की पेंशन धनराशि प्रदान की जाती है |
- 55 वर्ष या इससे अधिक मगर 60 वर्ष के कम आयु की विधवा, तलाक शुदा, परित्यक्ता महिलाओ को प्रतिमाह 750 रूपये की पेंशन धनराशि |
- 60 वर्ष या इससे अधिक मगर 75 रूपये से कम आयु की महिलाओ को 1000 प्रतिमाह सरकार द्वारा मुहैया कराई जाती है |
विधवा पेंशन योजना के लिए पात्रता क्या है
- Vidhwa Pension Yojana केवल विधवा महिलाओं के लिए है |
- जिन विधवा महिलाओं की आयु 18 वर्ष से अधिक है उन्हें ही इस योजना का लाभ मिलेगा |
- यदि पति की मृत्यु के बाद आवेदिका ने पुनः विवाह किया है तो उसे इस योजना का कोई लाभ नहीं मिलेगा |
- यदि विधवा के बच्चे छोटे या बड़े हैं लेकिन अपनी मां की देखभाल करने में सक्षम नहीं है तो उस महिला को इस योजना के तहत पेंशन का लाभ मिलेगा |
- अगर मां की देखभाल करने में सक्षम है तो उन्हें पेंशन पाने के लिए पात्र नहीं समझा जाएगा |
विधवा पेंशन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आवेदिका का आधार कार्ड
- पति का मृत्यु प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक अकाउंट पासबुक
- आयु प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
विधवा पेंशन योजना के तहत किस राज्य में कितनी राशि मिलती है
उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना SSPY UP Pension Yojana :
Uttar Pradesh Vidhwa Pension Yojana, SSPY की शुरुआत राज्य की सभी विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया है |
UP Pension Scheme के तहत उत्तर प्रदेश राज्य की सभी विधवा महिलाओं को राज्य सरकार के द्वारा प्रतिमाह ₹300 पेंशन की धनराशि उनके सीधे बैंक अकाउंट में डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर यानी DBT के माध्यम से स्थानांतरित की जाती है |
UP Pension SSPY Scheme का लाभ उत्तर प्रदेश के आर्थिक रुप से गरीब एवं उन विधवा महिलाओं को दिया जाता है जिनकी पति की मृत्यु हो गई है साथ ही उसकी आर्थिक स्थिति भी ख़राब है |
तथा जिनकी उम्र 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच है | UP Pension Scheme के लिए आवेदन राज्य की लाभार्थी महिला सीधी इसके आधिकारिक वेबसाइट sspy-up.gov.in पर जाकर आसानी से आवेदन कर सकते हैं |
लेकिन आवेदन करने से पहले महिला को वृद्धा पेंशन के तहत मांगी जाने वाली आवश्यक दस्तावेज की मांग को पूरी करनी होगी | आवश्यक दस्तावेज और पात्रता की जानकारी इस आर्टिकल के ऊपर दी गई है |
राज्य के अधिक से अधिक विधवाओं को मदद करने के लिए राज्य सरकार को NSAP के तहत केंद्र सरकार के द्वारा मदद उपलब्ध कराई जाती है |
बिहार विधवा पेंशन योजना Bihar Vidhwa Pension Yojana :
बिहार सरकार के द्वारा बिहार राज्य की विधवा महिलाओं को Bihar Vidhwa Pension Yojana के तहत हर महिने विधवा पेंशन योजना का लाभ दिया जाता है |
बिहार सरकार के द्वारा राज्य के लाभार्थी विधवा महिलाओं को प्रति माह ₹400 उनके बैंक खाते में दिए जाते हैं , यह पैसा राज्य सरकार के द्वारा लाभार्थी महिलाओं के खाते में डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर यानी DBT के माध्यम से भेज दिया जाता है |
Bihar Vidhwa Pension Yojana के लिए बिहार राज्य की केवल वही महिलाएं आवेदन कर सकती है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं तथा उनके घर में कमाने वाला कोई नहीं है साथ ही बिहार विधवा पेंशन योजना में आवेदन करने के लिए महिला की उम्र 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए |
झारखंड विधवा पेंशन योजना Jharkhand Vidhwa Pension Yojana :
झारखंड सरकार के द्वारा झारखंड राज्य की विधवा महिलाओं को आर्थिक लाभ पहुंचाने के लिए Jharkhand Vidhwa Pension Yojana की शुरुआत की गई है | झारखंड सरकार के द्वारा लाभार्थी राज्य की विधवा महिलाओं को प्रतिमाह ₹600 की आर्थिक सहायता विधवा पेंशन योजना के रूप में दी जाति है |
झारखंड विधवा पेंशन योजना का लाभ केवल वही महिलाएं ले सकती हैं जो आर्थिक रुप से गरीब और कमज़ोर है, साथ ही उनके घर में कमाने वाला कोई दूसरा नहीं है | झारखंड विधवा पेंशन योजना के लिए ऐसी विधवा महिला आवेदन कर सकती है जिनकी उम्र 18 से 60 वर्ष के भीतर हो |
महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना Maharashtra Vidhwa Pension Yojana :
Maharashtra Vidhwa Pension Yojana के अंतर्गत महाराष्ट्र राज्य की विधवा महिलाओं को आर्थिक लाभ पहुंचाने के लिए राज्य सरकार के द्वारा विधवा महिलाओं को प्रतिमाह 600 रूपये की धनराशि वित्तीय सहायता के रूप में प्रदान की जाती है |
इस योजना में अगर किसी परिवार में महिला के बच्चे एक से अधिक होते हैं तो उस परिवार को सरकार द्वारा 900 रुपये प्रति माह पेंशन के रूप में मिलेंगे | महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना के अंतर्गत आवेदनकर्ता की वार्षिक पारिवारिक आय 21 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए |
जिनकी वार्षिक आय ₹21000 से कम है वही महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं। Maharashtra Vidhwa Pension Yojana का लाभ उठाने के लिए विधवा महिलाओं की आयु 65 वर्ष से कम होनी चाहिए।
इस योजना के तहत गरीब बेसहारा विधवा महिलाओं को महाराष्ट्र सरकार द्वारा ₹600 प्रतिमाह पेंशन के रूप में सहायक दी जाती है ताकि इस योजना के जरिए राज्य की विधवा महिलाएं अपनी जरूरतों को पूरा कर सकें |
दिल्ली विधवा पेंशन योजना Delhi Vidhwa Pension Yojana :
Delhi Vidhwa Pension Yojana को दिल्ली सरकार द्वारा शुरू की गई है | इसके माध्यम से दिल्ली की विधवा महिलाओं को प्रदेश सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है |
दिल्ली विधवा पेंशन योजना के तहत प्रति तिमाही में ₹2500 रुपए की राशि आर्थिक सहायता के रूप में विधवा महिलाओं को प्रदान की जाती है | यह राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से भेजी जाती है |
Delhi Vidhwa Pension Yojana का लाभ वही महिलाएं ले सकती है जो दिल्ली की स्थाई निवासी है साथ ही लाभार्थी महिला की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए एवं विधवा महिला की परिवार की वार्षिक आय 1,00,000 (एक लाख) से कम होनी चाहिए |
इसके बाद ही आवेदिका को इस योजना के लिए प्रात्र माना जाएगा | आवेदिका इस योजना के लाभ के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों ही माध्यमों से आवेदन कर सकती हैं |
राजस्थान विधवा पेंशन योजना Rajasthan Vidhwa Pension Yojana :
Rajasthan Vidhwa Pension Yojana के तहत राजस्थान सरकार द्वारा राज्य की विधवा महिलाओं को हर महिने आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है |
राजस्थान की विधवा महिलाएं जिनकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक मगर 55 वर्ष से कम उन महिलाओ को सरकार द्वारा प्रतिमाह 500 रूपये की पेंशन धनराशि और 55 वर्ष या इससे अधिक मगर 60 वर्ष के कम आयु की विधवा, तलाक शुदा, परित्यक्ता महिलाओ को राजस्थान सरकार द्वारा प्रतिमाह 750 रूपये की पेंशन धनराशि और 60 वर्ष या इससे अधिक मगर 75 रूपये से कम आयु की महिलाओ को सरकार द्वारा 1000 रूपये की आर्थिक सहायता धनराशि तथा 75 वर्ष या इससे अधिक आयु की महिलाओ को प्रतिमाह 1500 रूपये की पेंशन धनराशि आर्थिक मदद के रूप में प्रदान की जाती है |
राजस्थान विधवा पेंशन योजना के लिए वहीं महिलाएं पात्र समझी जाएगी जिनकी परिवार की वार्षिक आय ₹48,000 से कम है वही इस योजना के लिए पात्र मानी जाएगी | इस योजना के लाभ के लिए आवेदिका ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों ही माध्यमों से आवेदन कर सकती है |
गुजरात विधवा सहाय योजना Gujarat Vidhwa Sahay Yojana :
गुजरात विधवा सहाय योजना को राज्य की प्रदेश सरकार द्वारा विधवा महिलाओं के लिए शुरू की गई | इस योजना के माध्यम से गुजरात राज्य की विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता के तौर पर ₹1250 प्रति माह की पेंशन राशि प्रदान की जाती है |
राज्य की लगभग 3.70 लाख विधवा महिलाओं को इस योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता की रूप में लाभ प्रदान किया जा रहा है | इस योजना के अंतर्गत पेंशन की राशि हर महीने विधवा महिलाओं के खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से भेज दी जाती है ताकि उन्हें बैंक की चक्कर ना लगानी पड़े |
Gujarat Vidhwa Sahay Yojana के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए शहरी क्षेत्र में आवेदिका की परिवारिक आय ₹1,50,000 या फिर उससे कम होनी चाहिए | इस योजना के माध्यम से गुजरात की विधवा महिलाओं को किसी और पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी वह स्वयं अपना घर चला सकेंगी |
इंदिरा गाँधी विधवा पेंशन स्कीम Indira Gandhi Vidhwa Pension Scheme :
केंद्र सरकार द्वारा Indira Gandhi Vidhwa Pension Yojana की शुरुआत की इस योजना के तहत देश की विधवा महिलाओ को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए शुरू की गयी है तथा इस योजना के तहत देश की विधवा महिलाओ को केंद्र सरकार 300 रूपये प्रतिमाह आर्थिक सहायता के तौर पर पेंशन प्रदान की जाती है |
इस योजना से देश की उन्हीं विधवा महिलाओं को सहायता राशि प्रदान की जाती है जिनकी आयु 40 वर्ष से अधिक और 59 वर्ष से कम हो वही इस योजना के तहत आवेदन कर सकती है | इंदिरा गांधी विधवा पेंशन योजना का लाभ उठाने के लिए आपको इस योजना के तहत आवेदन करना होगा तभी आपको इसका लाभ मिलेगा |
Indira Gandhi Widow Pension Yojana का मुख्य उद्देश्य देश की विधवा महिलाओं को आत्मनिर्भर तथा उन्हें सरकारी वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है ताकि उनका जीवन यापन ठीक से चल सके |इस योजना के तहत बीपीएल परिवार की विधवा महिलाएं ही आवेदन कर सकती है |
- हरियाणा वृद्धा पेंशन योजना 2022 | Haryana Old Age Pension Status Online
- झारखण्ड वृद्धा पेंशन योजना 2022 | Jharkhand Old Age Pension Scheme
- राजस्थान वृद्धा पेंशन योजना 2022 | ऑनलाइन आवेदन, Rajasthan Old Age Pension Scheme
Vidhwa Pension Yojana 2022 Online Registration
जो इच्छुक लाभार्थी इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं उन्हें नीचे दिए गए तरीके को फॉलो करना होगा |
- सबसे पहले आवेदिका को अपने राज्य के अनुसार इस Vidhwa Pension योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा |
- उसके बाद आपके सामने एक होम पेज खुल कर आएगा |
- उसके बाद होम पेज पर विधवा पेंशन का ऑप्शन दिखाई देगा उस ऑप्शन पर क्लिक करें |
- उसके बाद आपके सामने अगला पेज खुलकर आएगा जहां आपको Apply now पर क्लिक करना है |
- उसके बाद सामने अगले पेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आएगा इस रजिस्ट्रेशन फॉर में मांगी गई सारी विवरण भरनी है |
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के बाद आपको सबमिट करना होगा इस तरह सबमिट करने के बाद आपका आवेदन पूरा हो जाएगा |
विधवा पेंशन योजना को लॉगिन करने की प्रक्रिया क्या है
लॉगइन करने के लिए सबसे पहले आपको अपनी राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा | उसके बाद होम पेज पर लॉगिन का ऑप्शन दिखाई देगा अब आपको यहां अपना यूजरनेम, पासवर्ड भरना होगा उसके बाद लॉगइन बटन पर क्लिक करना होगा |
लॉगइन बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलकर आएगा आपको आवेदन फॉर्म में पूछे गए सारी जानकारी को सही-सही भरनी है और इसके साथ-साथ फॉर्म में मांगी गई सभी डॉक्यूमेंट को अपलोड कर देना है | उसके बाद फॉर्म को सबमिट कर दें | आपकी आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी |
Vidhwa Pension Yojana 2022 Online Check Status
यदि आप Vidhwa Pension Status को जानना चाहते हैं तो नीचे दिए गए प्रोसेस को पूरा करें :
- Vidhwa Pension Status को जानने के लिए सबसे पहले आपको अपने राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
- अधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज खुल कर आएगा होम पेज पर “आवेदन की स्थिति” देखें ऑप्शन पर क्लिक करें |
- क्लिक करने के बाद सामने एक नया पेज खुल कर आएगा |
- इस नए पेज में आपको रजिस्ट्रेशन नंबर खाता नंबर भरना होगा |
- सभी जानकारी भरने के बाद आपको स्कीम पर सिलेक्ट करना होगा |
- उसके बाद आपको पंजीकरण संख्या व कैप्चा कोड भरना है |
- अब आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना है उसके बाद आप अपने पेंशन की स्थिति देख सकते हैं |
Vidhwa Pension Yojana 2022 (FAQ)
Q : क्या विधवा पेंशन योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन किया जा सकता है ?
Ans : जी हां, यदि आप विधवा पेंशन योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो सरकार द्वारा इसका प्रावधान भी किया गया है ताकि आवेदिका को समस्या का सामना ना करना पड़े | यदि आप ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने जिला समाज कल्याण विभाग के कार्यालय में जाकर आवेदन देना होगा |
Q : विधवा पेंशन योजना के लाभ के लिए कौन-कौन आवेदन कर सकता है ?
Ans : विधवा पेंशन योजना (SSPY) के तहत आवेदन केवल देश की विधवा महिला जो आर्थिक रूप से कमजोर है तथा जिनके घर में कमाने वाला कोई ना हो, साथ ही इन विधवा महिला की उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए आवेदन करने के दौरान पति के मृत्यु प्रमाण पत्र की भी आवश्यकता होती है |